Move to Jagran APP

संयुक्त व्यापार संघ : अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और मंत्री पद के लिए ठोकेंगे ताल Meerut News

संयुक्त व्यापार संघ के चुनाव में एकतरफा मुकाबले के बावजूद कुछ पदों पर चुनाव होगा। वर्तमान परिदृश्य में संगठन मंत्री पद पर आशु रस्तोगी का निर्वाचन तय हो चुका है।

By Prem BhattEdited By: Published: Sat, 07 Dec 2019 09:49 AM (IST)Updated: Sat, 07 Dec 2019 09:49 AM (IST)
संयुक्त व्यापार संघ : अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और मंत्री पद के लिए ठोकेंगे ताल Meerut News
संयुक्त व्यापार संघ : अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और मंत्री पद के लिए ठोकेंगे ताल Meerut News

मेरठ, जेएनएन। संयुक्त व्यापार संघ के चुनाव में एकतरफा मुकाबले के बावजूद कुछ पदों पर चुनाव होगा। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई तो मंत्री पद के उम्मीदवार रजत कुमार के आवेदन को चुनाव अधिकारियों ने निरस्त कर दिया। हालांकि चुनाव अधिकारी गिरीश अग्रवाल ने बताया कि रजत ने स्वयं भी अपना नामांकन वापस लेने की बात कही।

loksabha election banner

कोई मुकाबला नहीं

वर्तमान परिदृश्य में संगठन मंत्री पद पर आशु रस्तोगी का निर्वाचन तय हो चुका है क्योंकि उनके मुकाबले में कोई नहीं हैं। सूत्रों के अनुसार कोषाध्यक्ष और महामंत्री का निर्वाचन भी निर्विरोध हो सकता है। इसके लिए नवीन गुट में जोरों पर कवायद चल रही है। शुक्रवार को उपाध्यक्ष और महामंत्री पद पर दावा नामांकन दाखिल करने वाले संजय गोयल द्वारा सदस्यता सूची की कई प्रतियां खरीदने को लेकर चर्चा रही।

इन पर फाइट तय

दूसरी ओर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के तीन और मंत्री के आठ पदों के लिए मुकाबला होना तय माना जा रहा है। अध्यक्ष पद पर दो और महामंत्री पद पर चार प्रत्याशी हैं। संजय गोयल को छोड़कर शेष तीनों दावेदारों ने जिनमें पूर्व महामंत्री संजय जैन भी हैं, ने कोषाध्यक्ष के लिए भी दावा किया है। संजय जैन ने उपाध्यक्ष पद के लिए भी आवेदन किया है। शनिवार को नाम वापसी का दिन है।

अरविंद गुट को मान्यता नहीं देने की अपील

इस बीच मंडप एसोसिएशन के महामंत्री विपुल सिंघल ने अपार चेंबर में चुनाव अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अरविंद गुप्ता गुट के एसोसिएशन को मान्यता न देन की अपील की। उन्होंने कहा कि सुबोध गुप्ता और सुभाष गुप्ता के पैनल आमने-सामने थे, लेकिन सुभाष गुप्ता गुट ने चुनाव में भाग नहीं लिया। उन्होंने अपना अलग चुनाव कर अरविंद गुप्ता को अध्यक्ष और देवेंद्र गोयल को महामंत्री नियुक्त कर दिया। सुबोध गुप्ता पैनल के अध्यक्ष मनोज गुप्ता और महामंत्री विपुल सिंघल ने वैधानिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया और निर्विरोध निर्वाचित हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.