अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी महाराज के निधन पर संत समाज ने जताया शोक
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी के निधन पर स्थानीय संत समाज ने शोक जताया है
मेरठ,जेएनएन। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी के निधन पर स्थानीय संत समाज ने शोक जताया है। निर्मोही अखाड़े के महामंडलेश्वर महेंद्र दास ने बताया कि हरिद्वार में आयोजित कुंभ मेले में उनसे कई बार मिलना हुआ था। मेरठ में जनवरी में होने वाले संत सम्मेलन में आने की उन्होंने आने का आश्वासन दिया था। इंद्रप्रस्थ पीठाधीश्वर कृष्ण स्वरूप महाराज ने बताया कि प्रयागराज और हरिद्वार में संत सम्मेलनों में कई बार नरेंद्र गिरि महाराज से वार्ता हुई थी। संत समाज को जोड़ने में उन्होंने सार्थक पहल की थी। उनके ब्रह्मालीन होने से स्तब्ध हूं।
कुष्ठ आश्रम में किया सेवा कार्य : भारत विकास परिषद मेरठ उत्कर्ष शाखा की ओर से आयोजित संस्कृति सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को तृतीय सेवा कार्य किया गया। जिसमें दिल्ली रोड स्थित श्रीविवेकानंद कुष्ठ आश्रम में सेवा कार्य संपन्न हुआ। संस्था की ओर से आश्रम को आटा, दाल, चावल व अन्य खाद्य सामग्री वितरित की गई। इस दौरान अध्यक्ष संजीव गुप्ता, सचिव मनीष तिरखा, निखिल अग्रवाल और रेनू अग्रवाल भी उपस्थित रहीं। सीमा चौधरी बनीं नारी शक्ति संगठन: शास्त्रीनगर आइ ब्लाक निवासी सीमा चौधरी को रालोद नारी शक्ति संगठन की क्षेत्रीय अध्यक्ष गर्विता पूनिया ने मेरठ महानगर का अध्यक्ष नियुक्त किया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सीमा से संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करने की अपील की है। रालोद क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह और जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़ ने सीमा चौधरी को बधाई दी है।
मासूम के हत्यारों फांसी की मांग: विहिप -बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सोमवार को हैदराबाद में छह वर्षीय मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या पर रोष जताया और सुभाष चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद प्रतिमा स्थल पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। मांग की कि मामले में संलिप्तों का पता लगाकर फांसी दिये जाने की मांग की।
विहिप जिलाध्यक्ष अमर रस्तोगी, जिला संयोजक लाखन पोसवाल, जिला समरसता प्रमुख, सुभाष गाब्बा, सुरक्षा प्रमुख, विकास, अíपत, सचिन गंगपुरी, अरूण जाटव, सचिन मोतला, हरि जाटव, शंकर, शिवम आदि थे।