Move to Jagran APP

अवैध किताबों का कारोबार : संजीव गुप्ता भाजपा से निलंबित, महानगर अध्‍यक्ष बोले-भ्रष्‍टाचार बर्दाश्‍त नहीं Meerut News

भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता को पार्टी से निलंबित कर दिया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को भी पत्र लिखकर मामले से अवगत कराया है।

By Prem BhattEdited By: Published: Sun, 23 Aug 2020 12:28 PM (IST)Updated: Sun, 23 Aug 2020 12:28 PM (IST)
अवैध किताबों का कारोबार : संजीव गुप्ता भाजपा से निलंबित, महानगर अध्‍यक्ष बोले-भ्रष्‍टाचार बर्दाश्‍त नहीं Meerut News
अवैध किताबों का कारोबार : संजीव गुप्ता भाजपा से निलंबित, महानगर अध्‍यक्ष बोले-भ्रष्‍टाचार बर्दाश्‍त नहीं Meerut News

मेरठ, जेएनएन। भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता को पार्टी से निलंबित कर दिया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को भी पत्र लिखकर मामले से अवगत कराया है। मुकेश सिंघल ने लिखा है कि संजीव गुप्ता के प्रतिष्ठान पर पुलिस की छापेमारी में बड़ी संख्या में एनसीईआरटी की नकली किताबें बरामद हुई हैं, जिससे पार्टी की छवि को ठेस पहुंची है। इस संदर्भ में महानगर इकाई ने बाकायदा पत्र जारी कर दिया है। महानगर अध्यक्ष ने लेटर पैड पर निलंबन की जानकारी दी। मुकेश सिंघल ने छापेमारी के अगले दिन शनिवार को वरिष्ठों से परामर्श कर निर्णय जारी कर दिया। उधर, सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज हो गई है।

loksabha election banner

पार्टी में भ्रष्‍टाचार बर्दाश्‍त नहीं

भाजपा के महानगर अध्‍यक्ष मुकेश सिंघल ने कहा है कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार और अपराध खत्म करने के लिए जीरो टालरेंस की नीति पर काम कर रही है। किसी प्रकार की अनियमितता एवं नियम-कानून का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी की छवि के साथ खिलवाड़ करने का अधिकार किसी को कतई नहीं दिया जाएगा। संजीव गुप्ता को निलंबित कर प्रकरण से प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश संगठन महामंत्री को भी अवगत करा दिया है।

कैंट विधायक का बेटा है प्रिंटिंग प्रेस में पार्टनर, हो गिरफ्तारी

सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह ने अवैध किताबें पकड़े जाने के मामले में भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में मजबूरों की गिरफ्तारी की गई है जबकि भाजपा नेता की गिरफ्तारी होनी चाहिए। आरोप लगाया कि कैंट से भाजपा विधायक का बेटा इस प्रिंटिंग प्रेस में पार्टनर है। उसकी भी गिरफ्तारी होनी चाहिए। भाजपा महानगर उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता का भतीजा इसे संचालित करता है। सपा सरकार में छापेमारी हुई थी तब जेल भेजे गए थे। अब भाजपा का संरक्षण प्राप्त है। कहा कि यदि जांच में संजीव गुप्ता का हाथ हो तो उनकी भी गिरफ्तारी हो और पार्टी से निकाला जाए। महानगर अध्यक्ष की भी जांच की मांग की। भाजपाइयों पर कई अवैध धंधों में लिप्त होने का आरोप भी लगाया। बताया कि सपा इसको लेकर 24 अगस्त को कमिश्नरी पर प्रदर्शन कर ज्ञापन देगी।

मेरे बेटे का प्रिंटिंग प्रेस से कोई लेना-देना नहीं : सत्यप्रकाश

बेटे पर लगे आरोपों को लेकर विधायक कैंट सत्यप्रकाश अग्रवाल का कहना है कि सपा के राजपाल सिंह बकवास कर रहे हैं। मेरे बेटे का इस प्रिंटिंग प्रेस से कोई लेना-देना नहीं है। जांच में सब सामने आ जाएगा। जो दोषी होगा, उसपर कार्रवाई होगी। सत्यप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि 18 साल से विधायक हूं। अब तक कोई आरोप नहीं लगा। मैं या मेरे परिवार का कोई सदस्य गलत कार्य नहीं करता।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.