वोटों की गिनती में संजीव गुप्ता आगे
मेरठ कचहरी में द मेरठ लॉ चैंबर कंपनी के डायरेक्टर के एक पद के चुनाव में गुरुवार को मतगणना हुई। शाम तक वोटों की गिनती पूरी कर ली गई थी।
मेरठ, जेएनएन। मेरठ कचहरी में द मेरठ लॉ चैंबर कंपनी के डायरेक्टर के एक पद के चुनाव में गुरुवार को मतगणना हुई। शाम तक वोटों की गिनती पूरी कर ली गई थी। इसमें संजीव गुप्ता आगे चल रहे थे। इसके बाद प्राक्सी (अधिकार पत्र के आधार पर दूसरे व्यक्ति द्वारा डाली गई वोट) वोटों की गिनती की जा रही थी। यह गिनती शुक्रवार को भी चलेगी। माना जा रहा है कि परिणाम शुक्रवार शाम तक आएगा।
डायरेक्टर पद के लिए दो प्रत्याशी संजीव गुप्ता और संजीव गुलियान चुनाव मैदान में हैं। बुधवार को पंडित नानकचंद सभागार में चुनाव संपन्न हुआ था। मेरठ लॉ चैंबर कंपनी के चेयरमैन अमरदीप चौधरी ने बताया कि डायरेक्टर पद पर चुनाव के लिए कंपनी के लगभग 1500 शेयर होल्डरों में से 392 ने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर मतदान किया था। लगभग 900 शेयर होल्डरों की वोट (प्राक्सी) अन्य व्यक्ति द्वारा अधिकार पत्र के आधार पर डाली गई थी। चुनाव अधिकारी रऊफ उल हसन अंसारी, नरोत्तम गर्ग व सुनील राणा ने बताया कि गुरुवार को मतगणना हुई। वोटों की गिनती में संजीव गुप्ता आगे चल रहे हैं।
15 जनवरी तक मिलेगी गृहकर पर 20 फीसद छूट
नगर निगम ने गृहकर वसूली के लक्ष्य को पाने के लिए चालू मांग पर दी जा रही 20 फीसद की छूट 15 जनवरी तक बढ़ा दी है। नगर आयुक्त मनीष बंसल ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। दरअसल, दिसंबर के अंतिम चार दिनों में जबसे नगर आयुक्त ने खुद गृहकर वसूली की कमान अपने हाथ में ली है। तब से गृहकर वसूली का ग्राफ बढ़ गया है। हालांकि इसमें 20 फीसद छूट का बड़ा योगदान है। लेकिन नगर निगम के सामने शत-प्रतिशत गृहकर वसूली का लक्ष्य पाना बड़ी चुनौती है। कुल 55 करोड़ रुपये का वार्षिक लक्ष्य है। जिसके सापेक्ष 31 दिसंबर तक 27 करोड़ रुपये गृहकर वसूली हुई है। अर्थात 50 फीसद वसूली मात्र दो माह में करनी है।