Move to Jagran APP

बागपत में बोले संजय सिंह- प्रदेश में जिला पंचायत का चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने दिल्ली से शामली जाते सोमवार को बागपत में थे उन्‍होंने यहां पर पत्रकार वार्ता में कहा कि अब जाति-धर्म की राजनीति खत्म हो चुकी है अब मुद्दों की राजनीति वापस लौट रही है।

By Prem BhattEdited By: Published: Mon, 09 Nov 2020 02:39 PM (IST)Updated: Mon, 09 Nov 2020 02:39 PM (IST)
बागपत में बोले संजय सिंह- प्रदेश में जिला पंचायत का चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी
आम आदमी पार्टी उत्‍तर प्रदेश में जिला पंचायत का चुनाव लड़ेगी।

बागपत, जेएनएन। आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्य सभा सदस्‍य संजय सिंह ने दिल्ली से शामली जाते सोमवार को बागपत में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट सोमेंद्र ढ़ाका के चेंबर पर पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि दिल्ली के बाद बिहार विधान सभा चुनाव के एग्जिटपोल के नतीजे से साफ हो गया है कि जाति-धर्म की राजनीति खत्म हो चुकी है, अब मुद्दों की राजनीति वापस लौट रही है। आज शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, रोजगार, बिजली, पानी, सड़कों की जरूरत है। भाजपा व बसपा एक ही है। हाथी के सुंड में कमल का फूल जा चुका है। उन्होंने कहा कि आगामी जिला पंचायत चुनाव पार्टी सभी सीटों पर लड़ेगी। विधान सभा का चुनाव कैसे लड़ा जाएगा, इसका जल्द ही शीर्ष नेतृत्व निर्णय लेगा। किसी पार्टी से गठबंधन का अभी कोई विचार नहीं है।

loksabha election banner

पराली के नाम पर दर्ज किए जा रहे केस

देश की सबसे महंगी बिजली उत्तर प्रदेश में है। दिल्ली में 200 यूनिट बिजली फ्री तथा 400 यूनिट का आधा दाम उपभोक्ताओं से लिया जाता है। यूपी में स्मार्ट मीटर का घोटाला सबके सामने है। यहां पर बिजली मीटर 30 प्रतिशत आगे भागते है। बकायों के नाम पर उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटे जाते है। उनकी मांग है कि कनेक्शन काटने के बजाए उपभोक्ताओं का 30 प्रतिशत बिल का भुगतान ब्याज सहित वापस किए जाए। पराली जलाने के नाम पर मुकदमें दर्ज कर लोगों को जेल भेजा जा रहा है। जबकि प्रदूषण पराली से बहुत कम होता है। फैक्ट्रियों से प्रदूषण फैलता है, लेकिन अभी एक भी फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।

केजरीवाल से लें सीख

उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार से सीख लेनी चाहिए। जहां पर डी-कम्पोजर के माध्यम से पराली का खाद बनाया जा रहा है। बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो रही है। उन्होंने हाथरस, बलरामपुर, लखीमपुर खीरी आदि की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि बच्चियों के साथ उत्तर प्रदेश कब्रगाह बन गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.