उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के दोषियों को मिले सख्त सजा, सपा ने मांगा सीएम का इस्तीफा Meerut News
सपा जिला कार्यालय पर रविवार को शोकसभा का आयोजन किया गया। उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता परिवार को 50 लाख रुपए और दोषियों को कठोर से कठोर सजा की मांग की गई।
मेरठ, जेएनएन। उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत होने पर सपा जिला कार्यालय पर रविवार को शोकसभा की गई।सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सभी जिलों में शोकसभाएं आयोजित की गई हैं। कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रख कर मृतक की आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई। शोक सभा में निवर्तमान जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि दुष्कर्म पीड़िता परिवार को 50 लाख रुपए और दोषियों को कठोर से कठोर सजा दी जाए। उन्होंने योगी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार से अपराध नियंत्रित नहीं हो पा रहा है। महिलाओं की आबरू सुरक्षित नहीं है।
आए दिन हो रहे दुष्कर्म
दिनदहाड़े लड़कियां जला दी जा रही हैं और दुष्कर्म आए दिन हो रहे हैं। सरकार खुद बड़े लोगों को बचाने में लगी रहती है। यह सरकार को अब तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे देना चाहिए। उत्तर प्रदेश में जंगलराज है। अब यह पूरी तरह से स्पष्ट हो चुका है। शहर विधायक रफीक अंसारी ने कहा कि पुलिस तंत्र और कानून व्यवस्था संभाल पाना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बस की बात नहीं है। भाजपा पूरी तरह से फिसड्डी है। पूर्व मंत्री शाहिद मंज़ूर, आदिल चौधरी,सीमा प्रधान, विपिन मानोथिया, संजीव गुप्ता, संजीव यादव,गुलाम मोहम्मद, शेरा जाट, गौरव गुर्जर,शकिब अंसारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।