Move to Jagran APP

जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर ‘समाधान पदयात्रा’ शुरू, केंद्रीय मंत्री गिरिराज हुए शामिल Meerut News

जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की ‘समाधान पदयात्रा’को केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने मेरठ से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

By Prem BhattEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 02:06 PM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2019 02:06 PM (IST)
जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर ‘समाधान पदयात्रा’ शुरू, केंद्रीय मंत्री गिरिराज हुए शामिल Meerut News
जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर ‘समाधान पदयात्रा’ शुरू, केंद्रीय मंत्री गिरिराज हुए शामिल Meerut News

मेरठ, जेएनएन। क्रांतिधरा मेरठ से शुक्रवार को एक और क्रांति का आगाज हुआ। इस बार मुद्दा बढ़ती जनसंख्या की समस्या के समाधान के लिए कानून बनाने का है। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की 'समाधान पदयात्रा को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मेरठ से दिल्ली के लिए रवाना किया और काफी दूर तक यात्रा की अगुवाई भी की। तीन दिवसीय पदयात्रा मोदीनगर, गाजियाबाद होते हुए 13 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचेगी। जहां कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग का ज्ञापन सौंपा जाएगा। पदयात्रा में 500 कार, 400 ट्रैक्टर और अन्य वाहनों समेत लगभग दस हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया गया।

prime article banner

 हम दो हमारे दो, तो सबके दो...का नारा गुंजायमान

बेगमपुल पर जीरो माइल स्थित शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके और तिरंगा लहराकर शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की समाधान पदयात्रा को रवाना किया। उन्होंने फाउंडेशन अध्यक्ष अनिल चौधरी, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि, इंद्रानंद सरस्वती, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदरपाल सिंह, डा. एस के सूरी आदि के साथ कई किमी दूर तक पदयात्रा की अगुवाई भी की। विभिन्न समस्याओं की थीम पर तैयार 21 रथ, सैकड़ों कार, ट्रैक्टर और अन्य वाहनों के काफिले वाली यात्रा में देशभक्ति के गूंजते तरानों, भारत माता के जयकारे के बीच हम दो हमारे दो, तो सबके दो...का नारा गुंजायमान हो गया। हाथों में तिरंगा लहराते हुए पग-पग लोग आगे बढ़ रहे हैं। पहला पड़ाव मोदीनगर रहा। यात्रा गाजियाबाद और साहिबाबाद होते हुए 13 अक्टूबर  दोपहर में दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचेगी। पदयात्रा शुरू होने से पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि चीन ने 1979 में कानून बनाकर दुनिया को राह दिखाई है। देश में यह कानून बनाने की नितांत जरूरत है। 

21 रथों पर 21 समस्याएं, स्वच्छता का संदेश भी 

पदयात्रा में गिरता भूजल स्तर, प्रदूषण, घटती कृषि आय, घटते संसाधन, नष्ट होते जंगल, बिगड़ती अर्थ व्यवस्था समेत 21 समस्याओं को केंद्रीत 21 रथ पदयात्रा में शामिल हैं। जिनकी वजह बढ़ती जनसंख्या को बताया गया है। हर रथ पर पीछे 200 लीटर का डस्टबिन है। जो स्वच्छता का संदेश दे रहा है।

210 फीट लंबा तिरंगा आकर्षण का केंद्र

आयोजकों के दावे के मुताबिक पदयात्रा में 500 कार, 400 ट्रैक्टर समेत अन्य वाहन शामिल रहे। यह कारवां बढ़ता जा रहा है। पदयात्रा में सबसे आगे जनसंख्या वृद्धि को दर्शाता देश का नक्शा और 210 फीट लंबा व 10 फीट ऊंचा तिरंगा आकर्षण का केंद्र है। यातायात बाधित न हो इसके लिए पुलिस ने कमान संभाल रखी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.