स्वामी विवेकानंद जयंती : मेरठ में प्रभातफेरी निकालकर किया नमन,जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प
वाग्देवी संस्था और अप्पू एन्क्लेव सोसाइटी ने प्रभात फेरी निकाल स्वामी विवेकानंद को नमन किया। स्वामी विवेकानंद की 159 वीं जयंती पर संस्था ने अप्पू एन्क्लेव में मुख्य मार्ग पर प्रभात फेरी निकाली और उनके विचारों के स्लोगन बनाकर हाथ में बैनर लेकर प्रचार किया।
मेरठ, जेएनएन। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर शहर में मंगलवार को कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यहां वाग्देवी संस्था और अप्पू एन्क्लेव सोसाइटी ने प्रभात फेरी निकाली। सभी ने विवेकानंद को नमन किया। स्वामी विवेकानंद की 159 वीं जयंती पर संस्था ने अप्पू एन्क्लेव में मुख्य मार्ग पर प्रभात फेरी निकाली और उनके नीति, विचारों के स्लोगन बनाकर हाथ में बैनर लेकर प्रचार किया। लोगों ने गोगा जी पार्क में मिलकर सभा करने के बाद स्वामी जी के व्यक्तित्व की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। सुमनेश सुमन, सुल्तान सिंह, संगीत शर्मा, आलोक शर्मा, गौरव गौड़, एनएस राठी, जेके तोमर, राजकिरण द्विवेदी, डा.रविद्र सिंह, विनय अस्थाना, राजेश अरोड़ा, जगदीश चावला, प्रदीप चौहान, अखिलेश पांडे, बलजीत सिंह मिथलेश, सत्यवीर सिंह आदि रहे।
विवेकानंद के जीवन से सीख लेने का आह्वान
वहीं मवाना नगर के बाल भारती पब्लिक स्कूल में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई। स्कूल प्रबंधक एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने महर्षि दयानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनके जीवन पर प्रकाश डाला और उनके आदर्श जीवन से सीख लेने का आह्वान किया।विद्यालय में जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधक अभय वीर गर्ग ने महर्षि दयानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्श जीवन से प्रेरणा लेने पर बल दिया और उनके दृष्टांत सुनाए। प्रबंधक के अलावा प्रधानाचार्या एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी महर्षि के चित्र पर पुष्प अर्पित किये और उनके आदर्श जीवन के बारे में बताया। जयंती कार्यक्रम के समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। नगर व क्षेत्र की अन्य संस्थाओं में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। वही, उनके जीवन से सीख लेने का आह्वान किया।