Move to Jagran APP

महाराष्ट्र में सहारनपुर के सैनिक की मौत, ग्रामीणों ने सम्मान न मिलने पर काटा हंगामा

महाराष्ट्र के पुणे में तैनात गांव सरगथल निवासी सैनिक रजत कटारिया की बीमारी के कारण मौत हो गईं। उन्हें कई दिन पहले डॉक्टर ने पीलिया की बीमारी घोषित की थी। शनिवार को सैनिक का शव गांव में पहुंचा तो ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया।

By Taruna TayalEdited By: Published: Sun, 13 Jun 2021 12:23 AM (IST)Updated: Sun, 13 Jun 2021 12:23 AM (IST)
महाराष्ट्र में सहारनपुर के सैनिक की मौत, ग्रामीणों ने सम्मान न मिलने पर काटा हंगामा
महाराष्ट्र में सहारनपुर के सैनिक की मौत।

सहारनपुर, जेएनएन। महाराष्ट्र के पुणे में तैनात गांव सरगथल निवासी सैनिक रजत कटारिया की बीमारी के कारण मौत हो गईं। उन्हें कई दिन पहले डॉक्टर ने पीलिया की बीमारी घोषित की थी। शनिवार को सैनिक का शव गांव में पहुंचा तो ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि सैनिक को उच्च सम्मान नही दिया गया। उसकी एम्बुलेंस को फुलो से नही सजाया गया। ग्रामीणों को यह काम खुद करना पड़ा।

loksabha election banner

यह है मामला

थाना सरसावा क्षेत्र के गांव सरगथल निवासी बालकराम के 21 वर्षीय पुत्र रजत कटारिया दो साल पहले ही सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह महाराष्ट्र के पुणे में तैनात थे। रजत के मामा पवन ने बताया कि कुछ दिन पूर्व रजत को पीलिया हो गया था। जिसके बाद उन्हें पुणे स्थित सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बृहस्पतिवार रात दो बजे रजत की मौत हो गई। शनिवार देर शाम रजत का शव उनके गांव पहुंचा। इससे पूर्व ही सहारनपुर गंगोह मार्ग पर कुम्हारहेडा के पास बड़ी संख्या में ग्रामीण और नौजवान तिरंगा हाथों में लेकर खड़े हुए थे। सेना की गाड़ी और कुछ सैनिक भी वहां पहुंच गए ‌थे। जब एम्बुलेंश से रजत का शव  पहुंचा तो ग्रामीण विनोद कुमार, मनोज कुमार, मोदी कुमार आदि लोगों ने रजत को उचित सम्मान न दिए जाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना था कि सेना की गाड़ी को फूलों से नहीं सजाया गया। इसका इंतजाम भी ग्रामीणों को खुद ही करना पड़ा और न ही उच्चाधिकारी मौके पर आए। ग्रामीणों ने शहीद द्वार बनाए जाने मांग की।

सूचना पर ‌थाना सरसावा और कुतुबशेर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके पश्चात एसडीएम नकुड़ हिमांशु नागपाल और सीओ भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद गांव में सैनिकों ने सलामी दी, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। बाद में एसपी देहात अतुल शर्मा भी मौके पर पहुंचे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.