Move to Jagran APP

सहारनपुर में बड़ी दुर्घटना : खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी टैक्‍टर ट्रॉली, चार की हालत गंभीर, 20 घायल

उत्‍तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में बड़ी दुर्घटना हो गई। शाकंभरी देवी दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी टैक्टर ट्राली मांडूवाला के समीप टायर फटने से खाई में गिर गई। इसमें 20 लोग घायल हो गए हैं जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

By Himanshu DwivediEdited By: Published: Sat, 27 Mar 2021 04:14 PM (IST)Updated: Sat, 27 Mar 2021 04:14 PM (IST)
सहारनपुर में बड़ी दुर्घटना : खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी टैक्‍टर ट्रॉली, चार की हालत गंभीर, 20 घायल
सहारनपुर में खाई में गिरी ट्रैक्‍टर ट्रॉली ।

सहारनुपर, जेएनएन। Big Accident In Saharanpur: उत्‍तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में बड़ी दुर्घटना हो गई। शाकंभरी देवी दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी टैक्टर ट्राली मांडूवाला के समीप टायर फटने से खाई में गिर गई। इसमें करीब 25 लोग सवार थे। मिली जानकारी के अनुसार इसमें से करीब 20 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची हुई है। बीच बचाव में लगे आसपास के लोग मौके पर मौजूद हैं। लोगों को अस्‍पताल में भर्ती करा दिया गया है। चार गंभीर वालों को सहारनपुर जिला अस्‍पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

loksabha election banner

इस वजह से पलटी ट्रैक्‍टर ट्रॉली

मौके पर जांच में पता चला कि ट्रैक्‍टर की टायर फटने के कारण असंतुलित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। जिसमें करीब बीस श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को उपचार हेतु सीएचसी फतेहपुर पहुंचाया। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम इकबालपुर खाताखेड़ी थाना झबरेड़ा जनपद हरिद्वार के 25 श्रद्धालु माता शंकभरी देवी के दर्शन करके लौट रहे थे। दोपहर करीब 3 बजे कलसिया हाईवे पर फतेहपुर थाने के गांव मांडूवाला गांव के पास अचानक टायर फटने से उनकी ट्रैक्टर ट्राली असंतुलित होकर खाई में जा गिरी। ट्राली के नीचे दबने से करीब 20 श्रद्धालु घायल हो गए।

यह भी पढ़ें : मेरठ में सैनिटाइजर के गोदाम में जोरदार धमाका, मालिक की मौत, टूटे कई घरों के शीशे- मची भगदड़

हादसे में लोगों की मची चींखपुकार

आसपास के लोगों ने बताया कि हादसा होते ही लोगों की जोर-जोर से आवाजें आने लगी। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को उपचार हेतु सीएचसी फतेहपुर भिजवाया। जहां से चार को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया है। चिकत्सकों के अनुसार सभी घायल श्रद्धालुओं की स्थिति खतरे से बाहर है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.