Move to Jagran APP

Saharanpur Coronavirus News Update: सहारनपुर में खतरनाक तरीके से बढ़ रहा कोराेेना, 107 पॉजिटिव- दो ने गंवा दी जान

Saharanpur Coronavirus News सहारनपुर में आज तीसरे दिन भी कोरोना के सौ से अधिक मामले सामने आए। साथ ही दो लोगों की मौत भी हो गई। वहीं आज 60 मरीजों को छ़ट्टी भी दे दी गई है।

By Prem BhattEdited By: Published: Sun, 23 Aug 2020 08:25 PM (IST)Updated: Mon, 24 Aug 2020 01:00 AM (IST)
Saharanpur Coronavirus News Update: सहारनपुर में खतरनाक तरीके से बढ़ रहा कोराेेना, 107 पॉजिटिव- दो ने गंवा दी जान
Saharanpur Coronavirus News Update: सहारनपुर में खतरनाक तरीके से बढ़ रहा कोराेेना, 107 पॉजिटिव- दो ने गंवा दी जान

सहारनपुर, जेएनएन। जिले में जानलेवा हो चुके कोरोना से दो और मरीजों की जान ले ली। शहर की महिला व गंगोह के बुजुर्ग की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 43 हो गई है। शाम को आई सूची में 107 नए कोरोना मरीज की पुष्टि हुई है। स्वस्थ होने पर 60 मरीजों को छुट्टी दी गई है। जिले में अब एक्टिव केस 934 हो गए हैं जबकि 1750 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

loksabha election banner

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि, राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती महिला सहित दो कोरोना मरीजों की रविवार सुबह मौत हो गई। इनमें एक तो कोतवाली नगर क्षेत्र की रहने वाली महिला है जबकि दूसरी मौत गंगोह के ग्रामीण की है। जिले में अब तक कोरोना से 43 मौत हो चुकी है। शाम को कोरोना मरीजों की सूची में नए 107 मरीजों के नाम की पुष्टि हुई है। इनमें जिला जेल के 12 बंदी हैं, जो हाल ही में जेल पहुंचे थे। इसके अलावा जिला अदालत के तीन कर्मचारी भी हैं। इसके अलावा देवबंद, गंगोह, नकुड़, सहित शहर के पंत विहार, मदनपुरी, नुमाईश कैंप, गुरुद्वारा रोड, बेरीबाग, हकीकत नगर, सर्राफा बाजार, शास्त्री नगर, अहमद बाग, गलीरा, मुजफ्फराबाद सहित अन्य क्षेत्रों के रहने वाले लोग संक्रमित हुए हैं।

लक्षण वाले मरीजों को कोविड हॉस्पिटल में शिफ्ट किया है। उधर घंटाघर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के भी कर्मचारी लगातार पॉजिटिव हो रहे हैं। जिससे बैंक के अन्य कर्मचारियों सहम रहे हैं। बैंक कर्मचारियों की मानें तो शाखा में थर्मल स्‍कैनिंग की भी व्यवस्था नहीं है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में संक्रमितों की संख्या 2727 हो गई है जबकि 60 मरीजो की छुट्टी के बाद एक्टिव केस 934 हो गई है। अब तक 1750 मरीजों की छुट्टी की जा चुकी है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.