Saharanpur Coronavirus Update: सहारनपुर में कोरोना के आज भी सौ से अधिक मामले, 80 को अस्पताल से मिली छुट्टी
Saharanpur Coronavirus News Update कोरोना का आतंक सहारनपुर में जारी है। लगातार दुसरे दिन कोरोना के 100 से अधिक मामले सामने आने से शहर व जिले में हडकंप मचा हुआ है।
सहारनपुर, जेएनएन। कोरोना का आतंक सहारनपुर में जारी है। लगातार दुसरे दिन कोरोना के 100 से अधिक मामले सामने आने से शहर व जिले में हडकंप मचा हुआ है। कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी से प्रशासन परेशान है। कोरोना से निपटने के लिए प्रशासन की सभी योजनाएं धुमिल हो रही हैं। आज कोरोना के 103 नए मामले आने से अबतक कुल संक्रमितों की संख्या 2611 हो गई है। वहीं राहत की बात यह रही कि आज 80 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब एक्टिव केस 880 हो रह गई है।
यहां मिले संक्रमित
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि, शनिवार को आई पॉजिटिव मरीजों की सूची में 103 नए मरीज जुड़ गए हैं। जिले के देवबंद, गंगोह, नकुड़, सरसावा तथा शहर की कई कॉलोनियों के लोग इस सूची में शामिल हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सक भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को 80 मरीज स्वस्थ हो गए हैं, जिन्हें छुट्टी दे दी गई है। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 2611 पहुंच गई है जबकि, 1690 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद अब एक्टिव केस 880 हो गए हैं। शनिवार को आए संक्रमित मरीजों में लक्षण वाले मरीजों को कोविड-19 अस्पताल में शिफ्ट कर दिया है। बाकि को होम आइसोलेट किया है।
तीन दिन का लॉकडाउन का भी असर नहीं
पश्चिमी प्रदेश में मेरठ के बाद सहारनपुर ऐसा जिला है, जहां पर तेजी से आंकडे आ रहे हैं। इसे रोकने के लिए प्रदेश का एक मात्र जिला सहारनपुर ने हफ्ते में तीन दिन की लॉकडाउन करने की योजना बनाई थी पर वह भी कुछ खास असर नहीं कर पा रही है। ऐसे में जिले की समस्या बढ़नी लाजमी है।