Saharanpur Coronavirus News: सहारनपुर में कोरोना के 83 नए पॉजिटिव केस मिले, अब एक्टिव केस हुए 1281
सहारनपुर में कोरोना से 96 मरीजों की मौत के बाद अब संक्रमितों की संख्या 7031 हुई। 51 मरीजों को छुट्टी दी गई अब तक कोरोना से 5654 लोग स्वस्थ्ा हो चुके हैं। बुधवार को यहां 83 नए पॉजिटिव केस सामने आए।
सहारनपुर, जेएनएन। जिले में कोरोना संक्रमण से होने वाली मृत्यु पर तो सप्ताह भर से अंकुश लग चुका है। बुधवार को 83 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इसमें प्राइवेट चिकित्सक सहित आम शहरी भी शामिल है। जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 7031 हो चुका है जबकि बुधवार को 51 मरीजों की छुट्टी के बाद एक्टिव केस 1281 हो गए हैं। लक्षण वालें मरीजों को कोविड अस्पताल में शिफ्ट कर दिया है। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि, बुधवार को 83 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इसमें जिले के लगभग हर क्षेत्र के रहने वाले लोग हैं। इन मरीजों में एक प्राइवेट चिकित्सक भी है। संक्रमित मरीजों की सूची में 16 साल से 71 साल के बुजुर्ग भी शामिल हैं। इन मरीजों को उन्होंने बताया कि जनपद में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 7031 हो गई है जबकि 51 मरीजों की छुट्टी के बाद एक्टिव केस 1281 हो गए हैं। 96 मरीजों की मृत्यु के बाद अब तक 5654 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।