Saharanpur Coronavirus News: सहारनपुर में कोरोना के 29 नए संक्रमित मिले, 21 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंचे
Saharanpur Coronavirus Update सहारनपुर में 6446 कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने के बाद अब एक्टिव केस 1084 हुए। जनपद में अब तक 109 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। गुरुवार को यहां 29 नए कोरोना पोजिटिव केस सामने आए।
सहारनपुर, जेएनएन। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ चुकी है। गुरुवार को 29 पोजिटिव केस सामने आए। इसमें एयरफोर्स स्टेशन परिसर के बाशिंदे, जेल में कैद बंदी सहित आम शहरी शामिल हैं। 21 मरीज स्वस्थ हो गए, जिन्हें छुट्टी दे दी गई है। जनपद में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 7639 हो चुकी है जबकि 6446 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद एक्टिव केस 1084 हो गए हैं। लक्षण वाले मरीजों को कोविड अस्पताल में शिफ्ट कर उपचार शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि, गुरुवार को 29 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। इनमें जिला जेल में कैद एक बंदी, एयरफोर्स स्टेशन परिसर में रहने वाले दो लोगों के अलावा अन्य आम शहरी हैं। इस सूची में छह साल के बच्चे से 80 साल के बुजुर्ग शामिल हैं। 10 साल से कम उम्र के बच्चे व 40 साल से ज्यादा उम्र के लोगों सहित लक्षण वालों को कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है। अन्यों को होम आइसोलेट कर दिया है। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना से अब तक 109 मरीजों की जान जा चुकी है। एक्टिव केस 1084 हो गए हैं। 6446 मरीज स्वस्थ होकर अपनों के बीच पहुंच चुके हैं।