Move to Jagran APP

मेरठ में ढाई लाख की रकम मांगने पर आरटीआइ कार्यकर्ता को बंधक बनाकर पीटा, यह है पूरा मामला

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अकाउंटेंट मनोरम जीत सिंह से ढाई लाख रुपए की रिश्वत मांगने पर आरटीआइ कार्यकर्ता शरीफ अहमद को पकड़ कर बंधक बनाकर पिटाई की। घायल अवस्था में पुलिस ने आरटीआइ कार्यकर्ता को अस्पताल में भर्ती कराया।

By Taruna TayalEdited By: Published: Mon, 15 Feb 2021 02:49 PM (IST)Updated: Mon, 15 Feb 2021 02:49 PM (IST)
मेरठ में ढाई लाख की रकम मांगने पर आरटीआइ कार्यकर्ता को बंधक बनाकर पीटा, यह है पूरा मामला
सीसीएसयूू में रिश्‍वत मांगने पर आरटीआइ कार्यकर्ता की प‍िटाई।

मेरठ, जेएनएन। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अकाउंटेंट मनोरम जीत सिंह से ढाई लाख रुपए की रिश्वत मांगने पर आरटीआइ कार्यकर्ता शरीफ अहमद को पकड़ कर बंधक बनाकर पिटाई की। घायल अवस्था में पुलिस ने आरटीआइ कार्यकर्ता को अस्पताल में भर्ती कराया।

loksabha election banner

यह है मामला

नौचंदी के रामबाग निवासी शरीफ अहमद आरटीआइ कार्यकर्ता है। शरीफ अहमद ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में आरटीआइ लगाई हुई थी। अकाउंटेंट मनोरम जीत सिंह का आरोप है कि आरटीआइ से मिली जानकारी सार्वजनिक करने की आवाज में शरीफ अहमद ढाई लाख रुपए की मांग कर रहा था। अकाउंटेंट ने अन्य कर्मचारियों को बुलाकर शरीफ अहमद को पकड़ लिया। उसके बाद शरीफ अहमद की जमकर पिटाई की। पुलिस बुलाकर शरीफ अहमद को मेडिकल थाने भेजा गया। इंस्‍पेक्‍टर प्रमोद गौतम ने बताया कि शरीफ अहमद को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अकाउंटेंट की तरफ से रंगदारी की तहरीर दी गई है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.