संकल्प शिविर को संबोधित करेंगे मोहन भागवत, चार हजार स्वयंसेवक लेंगे भाग
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत आज संकल्प शिविर को संबोधित करेंगे। इस शिविर में करीब चार हजार स्वयंसेवक भाग लेंगे।
By Ashu SinghEdited By: Published: Sun, 10 Feb 2019 11:04 AM (IST)Updated: Sun, 10 Feb 2019 11:04 AM (IST)
मेरठ, जेएनएन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत रविवार सुबह दस बजे बागपत रोड स्थित विद्या नॉलेज पार्क स्थित कैंपस में संकल्प शिविर को संबोधित करेंगे। इस शिविर में करीब चार हजार स्वयंसेवक भाग लेंगे। कार्यक्रम के अंत में उनका बौद्धिक होगा।
स्वंयसेवकों को करेंगे संबोधित
संकल्प शिविर में स्वयंसेवक शारीरिक, योग एवं व्यायाम का प्रदर्शन करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर स्वयंसेवकों ने पूरी तैयारी कर ली है। कार्यक्रम को लेकर तीन दिनों तक स्वयंसेवकों ने गहन अभ्यास किया है। संकल्प शिविर अनुशासन और राष्ट्रप्रेम के संदेश के साथ रविवार सुबह दस बजे से शुरू होगा। संघ मीडिया प्रमुख अजय मित्तल ने बताया कि संघचालक गाजियाबाद से चलकर सुबह साढ़े नौ बजे तक मेरठ पहुंच जाएंगे। दस बजे से वह कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम 12 बजे तक चलेगा। माना जा रहा है कि संघ प्रमुख 11 से 12 बजे तक बौद्धिक करेंगे। इसके बाद भोजन होगा। गाजियाबाद से मेरठ आने के क्रम में संघप्रमुख क्षेत्रीय संघचालक के पितृशोक में पहुंचकर शोकाकुल परिवार के प्रति सांत्वना व्यक्त करेंगे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें