Move to Jagran APP

बुलंदशहर के खुर्जा में पॉटरी की छत गिरी, आधा दर्जन मलबे में दबे, महिला की मौत

Roof collapsed बुलंदशहर के खुर्जा में पॉटरी सेंटर एरिया में इंसुलेटर पॉटरी की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। छत गिरने के हादसे के बाद कम से कम छह लोग इसके मलबे के अंदर दबे हुए हैं। सूचना के बाद पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 11:17 AM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 03:37 PM (IST)
बुलंदशहर के खुर्जा में पॉटरी की छत गिरी, आधा दर्जन मलबे में दबे, महिला की मौत
Roof collapsed बुलंदशहर के खुर्जा में शुक्रवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया।

बुलंदशहर, जागरण संवाददाता। Roof collapsed बुलंदशहर के खुर्जा में शुक्रवार को पॉटरी सेंटर एरिया में इंसुलेटर पॉटरी की छत गिर गई। जिसके नीचे आधा दर्जन से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका है। फिलहाल एक महिला को निकालकर अस्पताल पहुंचा दिया गया है। जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। खुर्जा के पॉटरी सेंटर एरिया में स्थित महाशक्ति पॉटरी में इंसुलेटर बनाने का कार्य होता है। वहीं दोपहर तक एनडीआरएफ और अन्‍य राहत दल के सदस्‍य बचाव कार्यों में जुटे रहे। इस दौरान कई वरिष्‍ठ अफसर मौके पर ही मौजूद रहे।

loksabha election banner

वहीं एसपी देहात बजरंगबली चौरसिया ने इस हादसे में एक महिला की मौत की पुष्टि की है। डीएम सीपी सिंह व एसएसपी घटनास्थल की ओर रवाना। ग़ाज़ियाबाद से बुलाई गई हैं एनडीआरएफ की टीम। गाटर, सिल्ली से बनाई गई छत पर ज़्यादा वजन रखने से गिरी छत।

चारों ओर अफरातफरी का माहौल

शुक्रवार सुबह पॉटरी स्थित एक एरिया में अचानक भरभरा कर गटर पटिया से बनी छत गिर गई। जिससे मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। कार्य करने वाले मजदूरों की माने तो करीब आधा दर्जन लोगों के दबे होने की आशंका है। जानकारी होने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया। पुलिस प्रशासन समेत अन्य लोग राहत कार्य में जुट गए।

एक महिला की हालत नाजुक

इस दौरान एक महिला को मलबा हटाकर बाहर निकाला गया। जिसे आनन-फानन में एंबुलेंस की सहायता से कैलाश अस्पताल भेज दिया गया। जहां महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। वही मलबे में अभी कई लोगों के दबे होने की आशंका है। उधर प्रशासन ने राहत कार्य के लिए एनडीएफ की टीम को मौके पर बुलाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.