रोहतक की क्लर्क को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, कोठे पर बेचा
रोहतक की एक युवती को शादी का झांसा देेेेकर कई बार दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसे बंद कमरे में रखा। उसके साथ मारपीट भी की गई।
By Taruna TayalEdited By: Published: Sun, 17 Feb 2019 01:34 PM (IST)Updated: Sun, 17 Feb 2019 01:58 PM (IST)
मेरठ, जेएनएन। प्यार में धोखा तो सहन किया भी जा सकता है, लेकिन हरियाणा के रोहतक निवासी युवती दर्द की ऐसी इंतहा से गुजरी कि कोठा उसके लिए ‘अंधेरी कैद’ बन गया। शिकायत पर गंभीर हुई पुलिस ने शुक्रवार रात युवती को कबाड़ी बाजार के एक कोठे से बरामद कर लिया। रोहतक के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी परिवार करीब दो दशक से जालंधर के सिविल लाइन क्षेत्र में रहता है। उनकी एक बेटी रोहतक की एक प्राइवेट कंपनी में क्लर्क के पद पर नौकरी करती है।
यह है पूरी घटना
पीड़िता के मुताबिक, एक वर्ष पूर्व उसके साथी क्लर्क से उसकी मुलाकात हुई। दोनों में प्रेम-प्रसंग हो गया। आरोप है, युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो युवक आनाकानी करने लगा। करीब 20 दिन पूर्व युवक उसे बहला-फुसलाकर मेरठ ले आया, जहां उसे एक बंद कमरे में रखा। वहां दो लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और नशीला इंजेक्शन लगा दिया। पीड़िता ने बताया जब उसे होश आया तो वह एक बंद कोठरी में थी, जहां एक महिला ने खुद को कोठा मालकिन बताया और देह व्यापार करने का दबाव बनाया। इन्कार करने पर उसके साथ मारपीट की गई।
लापता महिला को बरामद करने की मांग
परतापुर थाना क्षेत्र की रेलवे कॉलोनी से चार दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई महिला कविता शर्मा का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। वह दूध लेने घर से गई थी और अभी तक वापस नहीं लौटी। परिजनों को आशंका है कि महिला का किसी ने अपहरण कर लिया है। उन्होंने सीओ ब्रहमापुरी हरिमोहन सिंह से महिला को बरामद करने की मांग की है।
आरोपित का साथी दबोचा, तो खुला राज
कई दिनों तक बेटी से संपर्क नहीं हुआ तो परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर खोजबीन शुरू कर दी। गुरुवार को पुलिस ने आरोपित के एक साथी को गंगानगर से हिरासत में ले लिया। उसने बताया कि युवती को कबाड़ी बाजार में कोठे पर बेचा गया है। उसकी निशानदेही पर शुक्रवार रात पुलिस ने युवती सकुशल बरामद कर ली। पीड़िता ने बताया कि वेश्यावृत्ति नहीं करने पर उसे 15 दिनों तक अंधेरी कोठरी में रखा गया। इस दौरान कई बार उसके साथ मारपीट की गई। भूखा-प्यासा रखा गया। फरार मुख्य आरोपित की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है।
कहां हैं क्रांतिधरा के मानवसेवी संगठन
क्रांतिधरा पर इस तरह से किसी युवती को कैद करके उसकी आत्मा को कुचलने वाले दोषियों के खिलाफ मानवसेवी संगठन क्यों आगे नहीं आ रहे। क्या उनका जमीर यह गवारा कर पाएगा कि कल कोई दूसरी युवती यहां इसी तरह के हादसे का शिकार हो।
इन्होंने कहा
कबाड़ी बाजार से युवती को बरामद किया गया है, लेकिन वह कहां की है इसकी जानकारी नहीं है। स्थानीय स्तर पर कोई शिकायत नहीं की गई है।
-रणविजय सिंह, एसपी सिटी

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें