Move to Jagran APP

Green Belt in Meerut : मेरठ में चमकेंगे सड़क के किनारे, छाएगी हरियाली, जानिए किन मार्गों पर होगा कार्य

सिविल कार्य का शुभारंभ जेलचुंगी चौराहे पर नारियल फोड़कर किया गया। मेरठ नगर निगम के अवर अभियंता अनुज कुमार ने बताया कि चयनित स्थानों पर सड़क किनारे की पटरी बनाई जाएगी। इस पर करीब 6.59 करोड़ रुपये निगम खर्च करेगा।

By Parveen VashishtaEdited By: Published: Thu, 18 Nov 2021 07:01 AM (IST)Updated: Thu, 18 Nov 2021 07:01 AM (IST)
Green Belt in Meerut : मेरठ में चमकेंगे सड़क के किनारे, छाएगी हरियाली, जानिए किन मार्गों पर होगा कार्य
मेरठ में जेलचुंगी रोड पर ग्रीन बेल्ट विकसित करने के कार्य की शुरुआत करते कर्मी

मेरठ, जागरण संवाददाता। शहर को हरा-भरा बनाने के लिए नगर निगम बड़े पैमाने पर सड़कों के किनारे ग्रीन बेल्ट विकसित करने जा रहा है। इसकी शुरुआत बुधवार को जेल चुंगी चौराहे से हो गई। चार प्रमुख मार्गों पर रोड पटरी व ग्रीन बेल्ट तैयार करने पर करीब 6.59 करोड़ रुपये निगम खर्च करेगा।

loksabha election banner

चयनित स्थानों पर सड़क किनारे होगा काम

सिविल कार्य का शुभारंभ अवर अभियंता अनुज कुमार, पार्षद संजय सैनी की मौजूदगी में क्षेत्रीय नागरिक मुकेश बंसल, सिद्धार्थ अग्रवाल और मयंक पंवार ने जेलचुंगी चौराहे पर नारियल फोड़कर किया। अवर अभियंता अनुज कुमार ने बताया कि चयनित स्थानों पर सड़क किनारे की पटरी बनाई जाएगी। इसके बीच-बीच में ग्रीन बेल्ट विकसित की जाएगी। जिसमें फूलदार व छायादर पौधे लगवाए जाएंगें। चारा मार्गों को मिलाकर करीब डेढ़ किमी. लंबी ग्रीन बेल्ट विकसित होगी।

ग्रीन बेल्ट में क्या-क्या होगा

-छह फीट ऊंची रेलिंग होगी। फुटपाथ बनेंगे। बैठने के लिए सीटें बनाई जाएंगी।

-लैंड स्केपिंग की जाएगी और स्प्रिंकलर सिस्टम सिंचाई के लिए लगाया जाएगा।

-ग्रीन बेल्ट की दीवार पर पेंटिंग होगी। छोटे फव्वारे और रंग-बिरंगी लाइटें लगेंगी।

ये है ग्रीन बेल्ट की कार्ययोजना

स्थान: कमिनश्नरी आवास चौराहे से जेलचुंगी चौराहे तक सड़क किनारे।

सिविल वर्क लागत : 1,71,73493 रुपये।

ग्रीन बेल्ट लागत: 31,88,456 रुपये।

कार्य की अवधि: तीन माह

स्थान: गंगानगर मुख्य डिवाइडर रोड किनारे।

सिविल वर्क लागत: 1,63,73,022 रुपये।

ग्रीन बेल्ट लागत: 32,55,594 रुपये।

कार्य की अवधि: तीन माह।

स्थान: एल ब्लाक तिराहे से एमसीसी हास्पिटल होते हुए पीएससी ग्राउंड तक।

सिविल कार्य लागत: 63,64,051 रुपये।

ग्रीन बेल्ट लागत: 14,34,260 रुपये।

कार्य की अवधि: तीन माह।

स्थान: तेजगढ़ी से एल ब्लाक तिराहा तक।

सिविल कार्य लागत: 1,44,77,713 रुपये।

ग्रीन बेल्ट लागत: 37,29,541 रुपये।

कार्य की अवधि: तीन माह।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.