Move to Jagran APP

बागपत में चौधरी चरण सिंह, महेंद्र सिंह टिकैत और दादी चंद्रो तोमर के नाम पर होंगे मार्ग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टांडा-रमाला मार्ग को चौ. चरण सिंह मार्ग छपरौली-बरनावा मार्ग चौ. महेंद्र सिंह टिकैत मार्ग तथा ग्राम जौहड़ी में बिजलीघर के सामने से बिजवाड़ा तक के मार्ग को शूटर दादी चंद्रो तोमर मार्ग करने की स्वीकृति दी है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Mon, 20 Sep 2021 08:02 PM (IST)Updated: Mon, 20 Sep 2021 08:02 PM (IST)
बागपत में चौधरी चरण सिंह, महेंद्र सिंह टिकैत और दादी चंद्रो तोमर के नाम पर होंगे मार्ग
बागपत में चौधरी चरण सिंह, महेंद्र सिंह टिकैत और दादी चंद्रो तोमर के नाम पर होंगे मार्ग

बागपत, जागरण संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह, किसान नेता स्व. चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत और शूटर दादी स्व. चंद्रो तोमर के नाम पर मार्गों के नामकरण की स्वीकृति दी है।

loksabha election banner

सोमवार को सीएम कार्यालय से किए ट्वीट में कहा गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टांडा-रमाला मार्ग को चौ. चरण सिंह मार्ग, छपरौली-बरनावा मार्ग चौ. महेंद्र सिंह टिकैत मार्ग तथा ग्राम जौहड़ी में बिजलीघर के सामने से बिजवाड़ा तक के मार्ग को शूटर दादी चंद्रो तोमर मार्ग करने की स्वीकृति दी है। गौरतलब है कि चौधरी चरण सिंह छपरौली से विधायक व बागपत से सांसद रहे। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री भी बने। मुजफ्फरनगर के गांव सिसौली निवासी एवं बालियान खाप के चौधरी रहे स्व. चौ. महेंद्र सिंह टिकैत ने जीवनभर किसानों के हित में काम किया। बागपत के जौहड़ी गांव की दादी चंद्रो तोमर ने 60 साल की उम्र में निशाना लगाना सीखा और 20 साल तक देश-दनिया में छाई रहीं। भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत ने कहा कि अच्छी बात है कि मुख्यमंत्री ने तीनों महान हस्तियों को सम्मान दिया है, पर मुख्यमंत्री से यह भी अनुरोध है कि किसानों की मांगों की तरफ भी ध्यान दें। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.