मेट्रो प्लाजा से भूमिया पुल का रास्ता बंद
मेट्रो प्लाजा चौराहे से भूमिया पुल की तरफ जाने वाले मार्ग पर नाले की पुलिया के निर्माण कार्य के चलते महीनेभर से रास्ता बंद है।
जेएनएन, मेरठ। मेट्रो प्लाजा चौराहे से भूमिया पुल की तरफ जाने वाले मार्ग पर नाले की पुलिया के निर्माण कार्य के चलते महीनेभर से रास्ता बंद है। नगर निगम की बेपरवाही के चलते ठेकेदार धीमी गति से काम कर रहा है। ऐसे में क्षेत्र के दुकानदार और लोग परेशान हैं।
बागपत रोड की जलनिकासी को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम मेट्रो प्लाजा चौराहे पर नाले का चौड़ीकरण महीनेभर पहले शुरू कराया था। यह निर्माण अभी तक पूरा नहीं हुआ है। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। वहीं, मेट्रो प्लाजा से भूमिया पुल के बीच ब्रह्मापुरी क्षेत्र की जलनिकासी के लिए भी महीनेभर पहले झंडे वाले चौराहे पर नाले की क्रॉसिग को चौड़ाकर पुलिया निर्माण कराया गया है, जबकि 15 दिन से इसी रास्ते पर पुरानी गोशाला के सामने नाले की क्रॉसिग को चौड़ा कर पुलिया निर्माण किया जा रहा है। यह काम बहुत धीमी गति से हो रहा है। मेट्रो प्लाजा से भूमिया पुल होते हुए यह सड़क हापुड़ अड्डे चौराहे को जोड़ती है। इस पर अच्छा-खासा ट्रैफिक रहता है, लेकिन महीनेभर से निर्माण कार्य के चलते यह मार्ग बंद होने से लोगों को परेशानी है। हापुड़ अड्डा जाने के लिए लोगों को शारदा रोड से या फिर घंटाघर से घूमकर जाना पड़ रहा है। इस संबंध में नगर निगम के चीफ इंजीनियर यशवंत कुमार ने कहा कि ठेकेदार से कहकर जल्द निर्माण काम पूरा कराया जाएगा। नगर में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया
जेएनएन, मेरठ। रक्षाबंधन के मद्देनजर रविवार को नगर पालिका ने नगर के विभिन्न स्थानों पर सैनिटाइजर का छिड़काव करवाया। जहां कुर्बानी के अवशेष पडे़ थे। साथ ही चूना भी डलवाया। ईओ अमिता वरुण और चेयरपर्सन सबीला अंसारी ने लोगों से अपील की। वह नगर को साफ व सुंदर बनाने में कर्मचारियों का सहयोग करें और पानी की बर्बादी न करें।