Move to Jagran APP

Accident In Bulandshahr: बुलंदशहर में सड़क हादसे में छह लोगों की मौत, एक महिला की हालत गंभीर

बुलंदशहर में शुक्रवार करीब रात डिबाई इलाके में नेशनल हाइवे पर दिल्ली की ओर से आ रहे डग्गा वाहन और इको के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि इको के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Fri, 30 Apr 2021 10:27 PM (IST)Updated: Sat, 01 May 2021 12:33 AM (IST)
Accident In Bulandshahr: बुलंदशहर में सड़क हादसे में छह लोगों की मौत, एक महिला की हालत गंभीर
बुलंदशहर में एक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई।

बुलंदशहर, जेएनएन। थाना डिबाई स्थित हाईवे पर ईको वैन व डग्गामार बस की जबरदस्त भिड़ंत में ईको सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक बस को मौके पर छोड़कर भाग गया। मृतकों में तीन एक ही परिवार के हैं। नेशनल हाईवे स्थित सबलपुर गांव के पास शुक्रवार रात करीब नौ बजे दिल्ली की ओर से आ रही डग्गामार बस व ईको की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि ईको के परखच्चे उड़ गए। भिड़ंत की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। सड़क पर खून से लथपथ शव पड़े थे। कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई।

loksabha election banner

रिश्‍तेदारी में हुई मौत से लौट रहे थे

चौकी इंचार्ज दानपुर रुस्तम सिंह ने गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। चौकी इंचार्ज ने हादसे में मारे गए लोगों के नाम 35 वर्षीय रामवती पत्नी छत्रपाल सिंह, 60 वर्षीय भूदेव सिंह पुत्र कल्याण, प्रताप सिंह पुत्र कांति प्रसाद, 50 वर्षीय विरेंद्र सिंह पुत्र कांति प्रसाद, 18 वर्षीय रोहित पुत्र विरेंद्र सिंह और 35 वर्षीय ईको चालक कालू पुत्र महेश बताए। सभी ईको में सवार थे और खुर्जा देहात के सेंधा फरीदपुर गांव के रहने वाले थे। घायल 35 वर्षीय शिमला पत्नी टीकम सिंह निवासी सेंधा फरीदपुर गांव का उपचार चल रहा है। सीओ वंदना शर्मा ने बताया कि हादसा डग्गामार बस से हुआ। बताया गया है कि सभी संभल जिले में एक रिश्तेदारी में हुई मौत में शामिल होकर लौट रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.