रालोद कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका
जयंत चौधरी और कार्यकर्ताओं पर किये गए लाठीचार्ज के विरोध में रविवार को गांव पहाड़पुर में प्रदेश सरकार का पुतला फूंककर विरोध जताया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ चौधरी राममेहर गुर्जर ने कहा कि भाजपा की प्रदेश और केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल है।
मेरठ, जेएनएन। रालोद पदाधिकारियों ने हाथरस कांड को लेकर पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे पार्टी राष्ट्रीय उपाध्याक्ष जयंत चौधरी और कार्यकर्ताओं पर किये गए लाठीचार्ज के विरोध में रविवार को गांव पहाड़पुर में प्रदेश सरकार का पुतला फूंककर विरोध जताया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ चौधरी राममेहर गुर्जर ने कहा कि भाजपा की प्रदेश और केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल है। जिससे जनता में आक्रोश है और सरकार उसे दबाने के लिए विपक्ष और जनता के साथ बर्बरता कर रही है। इस मौके पर महावीर ¨सह गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष चौधरी रतन ¨सह, नरेंद्र ¨सह खजूरी, विकास ¨सह, धर्मपाल निलौहा, कमलजीत गुर्जर, अजीत बना, सतीश चौधरी, आलोक चौधरी, विनोद पहाड़पुर, मास्टर शौदान ¨सह, इंदल ¨सह आदि मौजूद रहे। लोकदल जिलाध्यक्ष राहुल देव प्रमुख के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कृषि अधिनियम व बढ़ते अपराधों के विरोध में मेरठ में सोमवार को कमिश्नरी चौराहा पर होने वाले प्रदर्शन को सफल बनाने के लिये रविवार को मवाना क्षेत्र के बना, भैंसा, निलोहा, पहाड़पुर आदि गांवों में जनसम्पर्क किया। रोहटा में हाथरस जा रहे रालोद के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में रविवार की शाम क्षेत्र के गांव में रालोद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका व जमकर नारेबाजी की। रविवार शाम रालोद नेता राजकुमार सांगवान व रणवीर राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के भदौड़ा व मल्लाहपुर गांव में विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि योगी सरकार की तानाशाही अब बर्दाश्त कतई नहीं की जाएगी। पुतला फूंकने वाले रणवीर ¨सह दहिया, राजकुमार सांगवान, सुधीर जटपुरा, सुबोध भदोडा, परवीन रोहटा, राजबीर, नंबरदार टुनू, मंगल व अशोक आदि रहे।