Move to Jagran APP

रिटायर्ड कैप्टन की रिवाल्वर से कलक्ट्रेट में चली गोली और मच गया हंगामा

मंगलवार सुबह कलक्ट्रेट में अचानक गोली चलने से अफरातफरी मच गई। सूचना पर सिविल लाइन्स पुलिस भी पहुंच गई। पूछताछ में पता चला कि रिटायर्ड कैप्टन लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए आए थे।

By Taruna TayalEdited By: Published: Tue, 14 Jul 2020 11:27 PM (IST)Updated: Tue, 14 Jul 2020 11:27 PM (IST)
रिटायर्ड कैप्टन की रिवाल्वर से कलक्ट्रेट में चली गोली और मच गया हंगामा
रिटायर्ड कैप्टन की रिवाल्वर से कलक्ट्रेट में चली गोली और मच गया हंगामा

मेरठ, जेएनएन। मंगलवार सुबह कलक्ट्रेट में अचानक गोली चलने से अफरातफरी मच गई। सूचना पर सिविल लाइन्स पुलिस भी पहुंच गई। पूछताछ में पता चला कि रिटायर्ड कैप्टन लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए आए थे। उनके बैग में रिवाल्वर रखी थी। उसके गिरते ही गोली चल गई। लापरवाही पर लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी जा रही है।

loksabha election banner

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के डिफेंस एनक्लेव निवासी कैप्टन (रि.) जवाहर ङ्क्षसह मंगलवार को रिवाल्वर के लाइसेंस नवीनीकरण के लिए कलक्ट्रेट में आए थे। उनके पास एक बैग भी था, जिसमें रिवाल्वर रखा था। फार्म भरने के बाद अचानक बैग गिर गया, जिससे रिवाल्वर की गोली चल गई। इस पर कलक्ट्रेट में अफरा-तफरी मच गई। मौजूद लोग भागकर कमरों में घुस गए।

सूचना पर कचहरी चौकी प्रभारी अबरार हुसैन पहुंचे और पूछताछ की। पता चला किए रिटायर्ड कैप्टन की रिवाल्वर से गोली चली है। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। सिविल लाइंस थाने के एसएसआइ ऋषिपाल शर्मा ने बताया कि लापरवाही के चलते गोली चली। लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी जा रही है।

हो सकता था हादसा

जहां गोली चली उसके आसपास ही शस्त्र लाइसेंस का नवीनीकरण कराने वाले व फार्म आदि भरने वाले बैठे थे। सभी बाल-बाल बच गए। गोली किसी के लग जाती तो हादसा हो सकता था। सूचना पर कलक्ट्रेट के नाजिर व अन्य कर्मचारी भी पहुंच गए। उन्होंने ही सिविल लाइन्स पुलिस को सूचना दी। पुलिस रिटायर्ड कैप्टन को अपने साथ ले गई। वहीं, कलक्ट्रेट कर्मचारियों व अन्य लोगों ने मांग की कि शस्त्र लाइसेंस का नंबर थाने में ही देखकर दर्ज किया जाए। उसको यहां लाने की बाध्यता न हो, वरना किसी दिन बड़ी घटना हो सकती है।

कलक्ट्रेट की सुरक्षा पर उठे सवाल

कलक्ट्रेट में गोली चलने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। गेट से लेकर अंदर तक कहीं भी कोई चेङ्क्षकग नहीं हो रही है। यदि चेकिंग होती तो कलक्ट्रेट में गोली भी नहीं चलती, क्योंकि पुलिसकर्मी रिवाल्वर को खाली करा देते। सब कुछ हवा में चल रहा है। ये स्थिति तब है, जब कलक्ट्रेट में तकरीबन रोजाना बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इनमें लाइसेंसी हथियार लाने वाले भी होते हैं। मंगलवार को गोली तो बानगी भर है। हो सकता है कि अन्य शस्त्र धारक भी लोडेड हथियार लेकर आते हैं, जबकि वह लोड नहीं होना चाहिए। सीओ संजीव देशवाल का कहना है कि कलक्ट्रेट में पूरी सुरक्षा व्यवस्था रहती है। लगातार चेङ्क्षकग भी होती है। कहां चूक रही, इसकी जांच कराई जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.