बागपत में घर में घुसकर अर्द्ध विक्षिप्त किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
Misdeed in Baghpat बागपत में घर में अकेली अर्द्ध विक्षिप्त किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की नानी के तहरीर पर मुकदमा दर्ज आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मकान में अकेली थी किशोरी।
बागपत, जेएनएन। घर में अकेली अर्द्ध विक्षिप्त किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की नानी के तहरीर पर मुकदमा दर्ज आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है।
यह है मामला
शहर की एक कालोनी में स्थित मकान में एक किशोरी अपनी नानी के साथ रहती है। किशोरी की नानी ने बताया कि उसकी धेवती अर्द्ध विक्षिप्त है। सोमवार की शाम वह घर से किसी काम के लिए बाहर गई थी। इसी दौरान कालोनी का ही एक युवक उसके घर में घुस गया और किशोरी को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपित फरार हो गया। वह जब घर पहुंची, तो किशोरी अर्द्ध नग्न अवस्था में फर्श पर लेटी हुई रो रही थी। किशोरी ने उसे पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद वह किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंची और आरोपित के खिलाफ तहरीर दी।
इंस्पेक्टर अजय कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित किशोरी को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। साथ ही आरोपित समीर पुत्र याकूब के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सोमवार देर रात्रि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार को आरोपित को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया है।