Move to Jagran APP

Republic Day 2021 Meerut: गणतंत्र दिवस पर बोले नगर आयुक्‍त-शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में मदद करे जनता

मेरठ में 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर नगर आयुक्‍त मनीष बंसल ने कहा है कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में नगर निगम मेरठ को नम्बर एक पर लाना है। इसके प्रयास नगर निगम कर रहा है। शहर की सफाई में सुधार कर रहे हैं। जल्द रिजल्‍ट भी दिखेंगे।

By PREM DUTT BHATTEdited By: Published: Tue, 26 Jan 2021 09:40 AM (IST)Updated: Tue, 26 Jan 2021 09:40 AM (IST)
Republic Day 2021 Meerut: गणतंत्र दिवस पर बोले नगर आयुक्‍त-शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में मदद करे जनता
मेरठ में गणतंत्र दिवस पर जानिए नगर आयुक्‍त ने क्‍या अपील की है।

मेरठ, जेएनएन। Republic Day 2021 Meerut मंगलवार को गणतंत्र दिवस की शुभ बेला में नगर आयुक्त मनीष बंसल ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने की अपील की।  नगर आयुक्त ने वीडियो जारी किया है। जिसके माध्यम से महानगर वासियों को 72 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि हमारे संविधान ने हमारे लिए कुछ अधिकार दिए हैं। उनमें से एक महत्वपूर्ण कर्तव्य यह भी है कि हम अपने पर्यावरण, अपने घर के आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखें।

loksabha election banner

जनता को दिलाया संकल्‍प

उन्‍होंने कहा कि विश्वास है कि इस गणतंत्र दिवस पर लोग यह संकल्प जरूर लेंगे। उन्होंने महानगर की जनता से अपील की है कि शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में नगर निगम की मदद करें। घरों व दुकानों का कचरा सार्वजनिक स्थानों पर न फेंके। दो डस्टबिन घरों में रखें। गीला और सूखा कचरा अलग-अलग डस्टबिन में डालें। कूड़ा गाड़ी आने पर यह कचरा उसे दें। इससे खुले स्थान पर दिखने वाली गन्दगी कम होगी और सुबह हुई सफाई शाम तक बनी रहेगी।

मेरठ को स्वच्छता में नम्बर-1 बनाना है

उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में नगर निगम मेरठ को नम्बर एक पर लाना है। इसके प्रयास नगर निगम कर रहा है। शहर की सफाई में सुधार कर रहे हैं। जल्द पोर्टेबल काम्पेक्टर ढलाव घरों पर रखे जाएंगे। खुले में कचरा एकत्र करने की परंपरा समाप्त होगी। वर्षों से आबादी के बीच कचरे के पहाड़ खत्म करने की योजना पर काम किया जा रहा है।

निगम परिसर में किया ध्वजारोहण

महापौर सुनीता वर्मा और नगर आयुक्त मनीष बंसल ने नगर निगम परिसर में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त श्रद्धा शांडिलयायन, सहायक नगर आयुक्त ब्रजपाल सिंह और इंद्र विजय, मुख्य अभियंता यशवंत कुमार और मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी संतोष शर्मा समेत अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। गणतंत्र दिवस की शुभ बेला में बड़ी संख्या में पार्षद भी शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.