Move to Jagran APP

कबाड़ी बाजार से हटेगा 'बदनाम धंधा', शुरू हुआ अभियान

जागरण संवाददाता, मेरठ : नाच-गाने की आड़ लेकर कबाड़ी बाजार में चल रहा देह व्यापार का धंधा अब ब

By JagranEdited By: Published: Sun, 06 May 2018 06:00 AM (IST)Updated: Sun, 06 May 2018 06:00 AM (IST)
कबाड़ी बाजार से हटेगा 'बदनाम धंधा', शुरू हुआ अभियान
कबाड़ी बाजार से हटेगा 'बदनाम धंधा', शुरू हुआ अभियान

जागरण संवाददाता, मेरठ : नाच-गाने की आड़ लेकर कबाड़ी बाजार में चल रहा देह व्यापार का धंधा अब बंद होगा। पुलिस अधिकारियों ने यह दावा करते हुए शनिवार से अभियान शुरू कर दिया। एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली व ब्रह्मपुरी सर्किल की पुलिस ने एएचटीयू टीम के साथ कबाड़ी बाजार में छापामारी की। करीब दो घंटे तक चली कार्रवाई में दस लड़कियों को बंधनमुक्त कराते हुए एक कोठा संचालिका को गिरफ्तार कर लिया गया।

loksabha election banner

मुजरों की जगह देह व्यापार ने ली

गुजरे जमाने में कबाड़ी बाजार में देह व्यापार का चलन नहीं था। यहां मुजरा हुआ करता था। यह काम करने वाली महिलाओं को नगर वधुओं के नाम से जाना जाता था। उस वक्त जमींदार और रईस लोग यहा नृत्य और दूसरी तरह ऐशोआराम का लाभ उठाने के लिए आते थे। समय के साथ-साथ अब मुजरे की जगह देह व्यापार ने ले ली।

अपराध का केंद्र बना

कबाड़ी बाजार देह व्यापार के साथ-साथ अपराध का केंद्र भी बन गया। हत्या और हमले की घटनाएं होने लगीं। बीती 30 अप्रैल को कबाड़ी बाजार में एक कोठा संचालिका जरीना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की वजह भी देह व्यापार थी, जिसमें तयशुदा रकम से अधिक वसूलने पर विवाद हुआ था। इसके बाद ही पुलिस के आला अधिकारियों ने कबाड़ी बाजार को देह व्यापार से मुक्त करने का फैसला लिया।

दो घंटे चला अभियान, कोठों पर लगते गए ताले

शनिवार को अभियान की शुरूआत करते हुए सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया, सीओ कोतवाली दिनेश चंद शुक्ल के नेतृत्व में एएचटीयू की टीम व थाना पुलिस ने शाम 5 बजे से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। छापा पड़ते ही कोठों पर ताले लगने शुरू हो गए। हालांकि, दो कोठों से दस लड़कियों को बंधनमुक्त कराकर एक संचालिका को गिरफ्तार कर लिया। 30 अप्रैल को जिस कोठा संचालिका की हत्या हुई, वहां से भी चार लड़कियां बरामद हुईं।

लड़कियों में माधवपुरम की दो बहनें भी शामिल

एएचटीयू प्रभारी असमा माजिद ने बताया कि कोठा संचालिका राधा देवी निवासी जिला तोपगंज, राजस्थान के बरौनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुक्त कराई गई लड़कियों में आठ लड़कियां नेपाल व राजस्थान की हैं, जबकि माधवपुरम ब्रह्मपुरी की निवासी दो बहनें भी शामिल हैं। इसमें से चार लड़कियां सितंबर 2017 में हुए रेस्क्यू ऑपरेशन में भी बंधनमुक्त कराई गई थीं। उन्हें घर भिजवा दिया गया था, लेकिन वे दोबारा से कोठों पर पहुंच गईं।

इनका कहना है..

कबाड़ी बाजार के कोठों पर देह व्यापार के धंधे को जड़ से उखाड़ने की मुहिम शुरू की गई है। अब लगातार छापामारी होगी। कबाड़ी बाजार में एनाउंसमेंट कराकर लड़कियों को एक सप्ताह की मोहलत दी जाएगी।

- शिवराम यादव, एसपी क्राइम।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.