Move to Jagran APP

राम जन्मे, हनुमंता इठलाए.. परशुराम को लखन न भाए

भैंसाली मैदान में चल रही रामलीला मंचन का दूसरे दिन गणेश वंदना से शुभारंभ हुआ। महाराजा अग्रसेन की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर आरती की गई व लड्डूओं से भोग लगाया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Oct 2021 07:15 AM (IST)Updated: Fri, 08 Oct 2021 02:55 PM (IST)
राम जन्मे, हनुमंता इठलाए.. परशुराम को लखन न भाए
राम जन्मे, हनुमंता इठलाए.. परशुराम को लखन न भाए

मेरठ, जेएनएन। भैंसाली मैदान में चल रही रामलीला मंचन का दूसरे दिन गणेश वंदना से शुभारंभ हुआ। महाराजा अग्रसेन की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर आरती की गई व लड्डूओं से भोग लगाया गया। मुख्य अतिथि छावनी परिषद की उपाध्यक्ष बीना वाधवा रहीं। अतिथियों में आशीष प्रताप सिंह, श्रीनिवास बंसल, तुषार गुप्ता, प्रदीप शर्मा, वरुण कुमार, मुकेश बंसल व सर्वांग जैन आदि शामिल रहे। श्रीराम कला केंद्र दिल्ली के कलाकारों ने रामलीला का शानदार व आकर्षक मंचन किया। दिल्ली से आए कलाकार दिनभर तैयारियों में लगे रहे। प्रतीम गोठवाल के निर्देशन में कलाकारों ने रिहर्सल किया। गुरुवार को लाइट और साउंड के माध्यम से देवासुर संग्राम, राम जन्म, हनुमान बाल लीला, ताड़का वध व अहिल्या उद्धार के प्रसंग गुरुवार रात मुख्य रहे। अध्यक्ष पवन गर्ग व महामंत्री गणेश अग्रवाल ने बताया कि रामलीला मंचन के बाद गुरुवार रात ताड़का का पुतला भी दहन किया गया। पवन गर्ग, गणेश अग्रवाल, विजय गोयल, अनिल जैन, राजीव मित्तल, दीपक ऐलन, सूरज गुप्ता, विवेक रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

राम ने धनुष तोड़ा, सीता से हुआ विवाह

बुढ़ाना गेट स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में श्रीरामलीला कमेटी मेरठ शहर की ओर से रामलीला का मंचन हुआ। गुरुवार को भगवान राम का जनकपुरी में प्रवेश, धनुष यज्ञ व लक्ष्मण परशुराम संवाद आदि प्रसंग मुख्य रहे। अहिल्या उद्धार के बाद भगवान राम मुनि विश्वामित्र व अपने छोटे भाई लक्ष्मण के साथ जनकपुरी में प्रवेश करते हैं। उधर, राजा जनक द्वारा सीता के विवाह के लिए स्वयंवर आयोजित होता है। सभी राजाओं के असफल होने पर मुनि विश्वामित्र की आज्ञा से भगवान राम धनुष भंग करते हैं। धनुष टूटने के बाद परशुराम क्रोध में आते हैं, जिसके बाद लक्ष्मण और परशुराम के बीच संवाद बड़े ही मार्मिक रूप से होता है। जितेंद्र मणि, शिवकुमार गुप्ता, राहुल गुप्ता, संजीव गुप्ता, प्रतीक जिदल, सुशील गर्ग, अपार मेहरा व अंकुर अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

वैदिक मंत्रों के साथ जेल चुंगी पर हुआ भूमि पूजन

प्रथम नवरात्र के अवसर पर जेलचुंगी रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला आयोजन स्थल पर भूमि पूजन के साथ सांकेतिक शुभारंभ किया गया। मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन हुआ। नवरात्र से लेकर दशहरा तक मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान होंगे। दशहरा पर रामलीला मंचन के लिए तैयारी शुरू हो गई है। सुबोध बंसल, सुरेश अरोड़ा, अशोक शाक्य, ओमप्रकाश शर्मा, अश्वनी कांबोज, अमीचंद, प्रसादीलाल, वरुण गोयल, प्रभात चौहान, तरुण लोधी व धर्मपाल अरोड़ा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.