Move to Jagran APP

राहुल सिंह आत्महत्या प्रकरण: सीओ पर प्रताड़ित करने का आरोप, सिर्फ रिटायर्ड दारोगा नामजद Meerut News

मेरठ में साफ्टवेयर इंजीनियर राहुल सिंह की आत्महत्या के बाद मुकदमा दर्ज करने को लेकर हंगामा हुआ था। उसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिलाया। एफआइआर में स्पष्ट लिखा है कि सीओ और रिटायर्ड दारोगा के उत्पीडऩ के कारण राहुल सिंह ने आत्महत्या की है।

By Taruna TayalEdited By: Published: Thu, 25 Mar 2021 10:16 PM (IST)Updated: Thu, 25 Mar 2021 10:16 PM (IST)
राहुल सिंह आत्महत्या प्रकरण: सीओ पर प्रताड़ित करने का आरोप, सिर्फ रिटायर्ड दारोगा नामजद Meerut News
मेरठ का राहुल सिंह आत्महत्या प्रकरण, सिर्फ रिटायर्ड दारोगा नामजद

मेरठ, जेएनएन। ब्रह्मपुरी के शिव शक्तिनगर में साफ्टवेयर इंजीनियर राहुल सिंह की आत्महत्या के बाद मुकदमा दर्ज करने को लेकर रातभर हंगामा हुआ। परिवार ने पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया था। उसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिलाया। एफआइआर में स्पष्ट लिखा है कि सीओ और रिटायर्ड दारोगा के उत्पीडऩ के कारण राहुल सिंह ने आत्महत्या की है। उसके बाद भी पुलिस ने रिटायर्ड दारोगा को आरोपित बनाया।

loksabha election banner

यह है मामला 

शिव शक्ति नगर में रिटायर्ड इंस्पेक्टर गजे सिंह रहते हैं। वह मूलरूप से गगोल परतापुर के रहने वाले हैं। गजेसिंह के बेटे राहुल सिंह नोएडा की निजी कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर थे। बुधवार को राहुल सिंह ने पिता के लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पिता गजे सिंह ने बताया कि 2013 में सीबीसीआइडी में तैनाती के दौरान चांदीनगर थाने में जानलेवा हमले की विवेचना की थी, जिसे लेकर रिटायर्ड इंस्पेक्टर उमेश चंद और सीओ अमित राय के खिलाफ रिपोर्ट दी गई थी। तब से दोनों रंजिश रखते आ रहे है। उमेश चंद ने कोर्ट के आदेश पर गजे सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सीओ अमित राय हाल में मेरठ के ब्रह्मपुरी सर्किल के सीओ हैं। गजे सिंह ने बताया कि उक्त मुकदमे में उमेश चंद और सीओ अमित राय समझौते का दबाव बना रहे थे। उमेश चंद ने 19 जनवरी को समझौता नहीं होने पर जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। प्रमुख सचिव गृह, मानवाधिकार आयोग और एडीजी जोन को भी इसकी शिकायत की गई थी। तभी से मेरा परिवार अमित राय और उमेश चंद से भयभीत हो गया। आत्मसम्मान और उनके डर से राहुल सिंह ने आत्महत्या कर ली। गजे सिंह ने बताया कि सीओ अमित राय और रिटायर्ड दारोगा उमेश चंद के डर से आत्महत्या की घटना घटित हुई है। गजे सिंह ने बताया कि अमित राय के निर्देश पर उमेश चंद हमारे गांव में घूमता था। उसे लेकर गांव में पोस्टर भी चस्पा कर दिए थे। तब भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। एफआइआर में आरोप दोनों पर बराबर लगे हुए है। फिर भी रिटायर्ड दारोगा को आरोपित बनाया गया है।

इन्होंने कहा

राहुल आत्महत्या प्रकरण पुलिस ने पीडि़त पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। रिटायर्ड दारोगा को आरोपित बनाया गया है। विवेचना में सभी तथ्य सामने आ जाएंगे।

अजय साहनी, एसएसपी  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.