पंचायत चुनाव का प्रचार शाम छह बजे थमा
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए ब्लाक मवाना के 47 गांवों में 48 घंटे पूर्व चुनाव प्रचार बंद हो गया।
मेरठ, जेएनएन। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए ब्लाक मवाना के 47 गांवों में 48 घंटे पहले शनिवार शाम प्रचार थम गया। वहीं, कई दिनों से चल रहा शक्ति प्रदर्शन के साथ जनसंपर्क को भी ब्रेक लग गया। अब प्रत्याशी जनसंपर्क एक दो व्यक्तियों के साथ वोटरों को अपने पक्ष में करने में जुट गए।
मवाना ब्लाक के 47 गांवों में प्रधान, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत के पद पर 26अप्रैल को मतदान होना है। प्रधानपद के लिए 393, ग्रामपंचायत सदस्यपद के लिए 439 और क्षेत्र पंचायत के लिए 308 दावेदार मैदान में हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद दावेदारों ने अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए जोर अजमाइश शुरू कर दी। आखिर शनिवार छह बजे चुनाव का प्रचार थम गया। अब दावेदार मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए संपर्क करेंगे। वहीं, मतदाताओं के सामने हर समस्या का समाधान करने का आश्वासन देकर पहले प्राथमिकता का भरोसा देने में जुटे हैं। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता
ब्लाक में कुल बूथ 86हैं जिनपर मतदान होना है। 11संवेदनसील और 27 अतिसंवेदनशील बनाए गए हैं। आरओ द्रोण कुमार ने बताया कि सुरक्षा की ²ष्टि से सभी बूथों पर पुलिस के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। जबकि बनाए गए संवेदलनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर पुलिस के कड़े बंदोबस्त होंगे। सीओ उदय प्रताप सिंह ने बताया कि इस बार मतदान का समय बढ़ा दिया है। सुबह सात बजे शुरू होकर शाम छह बजे तक मतदान होगा।
-कृषक इंटर कालेज से आज रवाना होंगी पोलिग पाíटयां
कृषक इंटर कालेज मवाना को पंचायत चुनाव के लिए स्ट्रांग रूम बनाया है। यहीं, आज यानि रविवार को बूथों के लिए पोलिग पाíटंयां रवाना होंगी। सुबह पहले मतपत्रों की गिनती होगी और उसके बाद पाíटयां बस द्वारा रवाना होंगी। हालांकि पुलिस व अन्य स्टाफ देर शाम यहां पहुंचना शुरू हो गया।
-बूथों पर बैरिकेडिग लगाने का कार्य शुरू
बूथों पर बैरिकेडिग करने का कार्य शुरू हो गया। ब्लाक कर्मचारी कामगारों के साथ बूथों पर बैरिकेडिग लगानी शुरू कर दी।
इन्होंने कहा..
कृषक इंटर कालेज पर सुबह सात बजे से मतपत्रों की गिनती व पोलिग पाíटयां रवाना होने का कार्य शुरू हो जाएगा। शाम तक सभी बूथों पर पाíटयां पहुंच जाएंगी।
कमलेश गोयल,
एसडीएम मवाना।