Move to Jagran APP

डिफेंस कालोनी की समस्याओं का होगा समाधान

दैनिक जागरण के स्वच्छ मेरठ-स्वस्थ मेरठ अभियान के तहत बुधवार को वार्ड 20 अंतर्गत डिफेंस कालोनी में विशेष सफाई कराई गई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Nov 2020 02:09 AM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2020 02:09 AM (IST)
डिफेंस कालोनी की समस्याओं का होगा समाधान

मेरठ, जेएनएन। दैनिक जागरण के स्वच्छ मेरठ-स्वस्थ मेरठ अभियान के तहत बुधवार को वार्ड 20 अंतर्गत डिफेंस कालोनी में विशेष सफाई कराई गई। अभियान में नगर आयुक्त मनीष बंसल समेत नगर निगम व एमडीए के अधिकारी मौजूद रहे। कालोनी वासियों की समस्याएं सुनी गईं। नगर आयुक्त ने कालोनी का निरीक्षण भी किया। नगर आयुक्त ने कालोनी वासियों को आश्वस्त किया है कि डिफेंस कालोनी की समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जाएगा।

loksabha election banner

डिफेंस कालोनी में विशेष सफाई अभियान की शुरुआत सुबह सात बजे हुई। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अजयशील व सफाईनायक अमित के नेतृत्व में सफाई कराई गई। कालोनी से सात ट्राली कचरा उठाया गया। मशीन से घास की कटाई की गई। सुबह 10.30 बजे नगर आयुक्त मनीष बंसल, सहायक नगर आयुक्त इंद्र विजय, एमडीए से अधिशासी अभियंता अरुण शर्मा और अवर अभियंता राकेश पंवार डिफेंस कालोनी पहुंचे। द सैनिक सहकारी आवास समिति लिमिटेड के पदाधिकारियों ने बताया कि कालोनी के लोग निगम को हाउस टैक्स दे रहे हैं। जलकर अदा कर रहे हैं। मार्ग प्रकाश की व्यवस्था भी खुद के खर्चे पर है। नाले में सीवेज ट्रीट होकर जाए, इसके लिए अब एसटीपी भी लगा रहे हैं, लेकिन नगर निगम के भी कुछ दायित्व हैं। कम से कम कालोनी की सफाई और पार्कों की देखभाल नगर निगम अपने हाथ में ले। समस्याएं सुनने के बाद नगर आयुक्त ने निर्माणाधीन एसटीपी देखा। सोसायटी से एसटीपी की तकनीक पूछी। कचरा निस्तारण की व्यवस्था की जानकारी ली। तत्पश्चात नगर आयुक्त ने लोगों से कहा कि उनके सामने जो भी समस्याएं आईं हैं, उनका निराकरण जल्द करेंगे।

मीनाक्षीपुरम पहुंचे सहायक नगर आयुक्त : मीनाक्षीपुरम विकास समिति के अध्यक्ष जेपी गुप्ता ने नगर आयुक्त मनीष बंसल के सामने समस्याएं रखीं। सहायक नगर आयुक्त इंद्र विजय ने मीनाक्षीपुरम का निरीक्षण किया। जलनिकासी और वाटर लीकेज की समस्या का निदान जल्द कराने का आश्वासन दिया है।

लोगों ने गिनाई ये समस्याएं

-डिफेंस कालोनी से नगर निगम कूड़ा कलेक्शन नहीं कर रहा है। नगर निगम के सफाई कर्मचारी नहीं आते हैं।

-डिफेंस कालोनी में मार्ग प्रकाश का भुगतान सोसायटी करती है, जबकि यह नगर निगम को करना चाहिए।

-मवाना रोड पर डिफेंस कालोनी की बाउंड्री किनारे अतिक्रमण होता जा रहा है। प्रवेश द्वारा तक यह स्थिति बन गई है।

-आबूनाला-दो किनारे दीवार बनाने का काम कई महीने से बंद है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।

-आबूनाला-दो की सड़क के किनारे खोदकर छोड़ दिया गया है, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

-कालोनी के पार्क में झूले नहीं है। पार्क विकसित नहीं है। नगर निगम पार्क बेहतर करने में सहयोग दे।

निगम अधिकारियों ने दिया आश्वासन

-आबूनाला-दो किनारे बाउंड्रीवाल के निर्माण में कहां मामला फंसा है। इसे देखा जाएगा। जल्द समाधान कर काम शुरू कराया जाएगा।

-मवाना रोड पर डिफेंस कालोनी की बाउंड्रीवाल किनारे अतिक्रमण की जो भी समस्या है, उसे हटवाया जाएगा।

-कालोनी के कूड़ा उठान समेत अन्य समस्याओं का निदान कैसे होगा। इस बारे में जल्द विचार किया जाएगा।

लोगों ने कहा कि

-डिफेंस कालोनी शहर की पाश कालोनी है। नगर निगम यहां पर कोई सुविधा प्रदान नहीं कर रहा है। न डोर टू डोर कूड़ा गाड़ी यहां आती है और न सफाई कर्मचारी। यह व्यवस्था नगर निगम को सुनिश्चित करनी चाहिए।

रिटायर्ड मेजर महेंद्र सिंह, अध्यक्ष, द सैनिक सहकारी आवास समिति लिमिटेड -डिफेंस कालोनी में विकास कार्य नगर निगम और एमडीए को कराने चाहिए। बारिश में जलभराव की बड़ी समस्या है। पार्कों को विकसित करने की जरूरत है।

रिटायर्ड कर्नल बीसी चोपड़ा -कालोनी में पार्क हैं, लेकिन विकसित नहीं है। पार्क की साफ-सफाई नहीं है। पार्क में टहलने के लिए पाथ-वे नहीं बने हैं। इनको विकसित किया जाना चाहिए।

सावित्री सिंह -आवारा कुत्तों का आतंक है। डिफेंस कालोनी में आवारा कुत्तों के झुंड घूमते हैं। जिनसे निजात दिलाने नगर निगम ठोस कदम उठाए जाएं।

अंजू प्रकाश


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.