Move to Jagran APP

शादी का झांसा देकर जवान ने बनाए संबंध, बागपत में अब न्‍याय के लिए भटक रही पीड़िता

Molestation In Baghpat बागपत में प्रांतीय रक्षक दल के एक जवान ने महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया है। महिला का आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। अब अफसरों से गुहार लगाई है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 03:12 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 03:12 PM (IST)
शादी का झांसा देकर जवान ने बनाए संबंध, बागपत में अब न्‍याय के लिए भटक रही पीड़िता
बागपत में पीड़िता ने न्याय के लिए अफसरों से लगाई गुहार।

बागपत, जागरण संवाददाता। बागपत में शादी का झांसा देकर पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) के जवान ने एक महिला की अस्मत लूटी। बाद में शादी से इंकार कर दिया। शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़िता न्याय के लिए अफसरों से गुहार लगा रही है।

loksabha election banner

पति की हो चुकी है मौत

बड़ौत कोतवाली क्षेत्र की महिला ने बताया कि उनकी शादी 2016 में हुई थी। उनके एक बेटी है। करीब साढ़े चार साल पूर्व पति की मृत्यु हो गई थी। डेढ़ साल पूर्व उनका मोबाइल चोरी हो गया था। मोबाइल चोरी की शिकायत करने पर जांच करने के लिए घर पर पीआरडी का एक जवान आया था। उनकी मोबाइल पर पीआरडी के जवान से बातचीत होने लगी थी। आरोप है कि उक्त जवान ने उनको शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। उनके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए।

जान से मारने की धमकी

दबाव बनाने पर शादी से इंकार कर दिया। जानकारी की तो पता चला कि आरोपित जवान तीन बच्चों का पिता है। इसको लेकर आरोपित ने उनके साथ झगड़ा किया तथा जान से मारने की धमकी दी। इससे वह परेशान है। घटना की पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उधर कोतवाली प्रभारी एमएस गिल का कहना है कि पीआरडी के जवान और महिला का लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.