मेरठ में धूमधाम से मना वर्ष प्रतिपदा उत्सव, हेडगेवार की भूमिका पर प्रकाश डाला
मेरठ कसेरूखेड़ा स्थित संत रविदास बस्ती (कसेरूखेड़ा) पर वर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाया गया। वर्ष प्रतिपदा उत्सव की शुरुआत शारीरिक प्रदर्शन एकल गीत व अमृत वचन के साथ हुई। इस अवसर पर हेडगेवार की भूमिका पर प्रकाश डाला गया।
मेरठ, जेएनएन। कसेरूखेड़ा स्थित संत रविदास बस्ती (कसेरूखेड़ा) पर वर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाया गया। वर्ष प्रतिपदा उत्सव की शुरुआत शारीरिक प्रदर्शन, एकल गीत व अमृत वचन के साथ हुई। इसके बाद नगर प्रचार प्रमुख पारस का बौद्धिक हुआ। जिसमें उन्होंने वर्ष प्रतिपदा, भारतीय नववर्ष के वैज्ञानिक, सांस्कृतिक व आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला।
उन्होंने बताया कि वर्ष प्रतिपदा को विक्रमी संवत का आरंभ हुआ था, इस दिन नवरात्रि का आरंभ, भगवान श्री राम का राज्याभिषेक, संत झूलेलाल जयंती, संघ संस्थापक डा. केशवराव बलिराम हेडगेवार की जयंती जैसी अनेक गौरवशाली वर्ष प्रतिपदा का महत्व बढ़ाते हैं। इस दौरान उन्होंने संघ संस्थापक डा. केशवराव बलिराम हेडगेवार की भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश भी डाला। कार्यक्रम में भाग तीन के परिवार प्रबोधन प्रमुख कपिल, गगन, सुनील, अपर्णव, मुकेश, विजय, नरेंद्र, इंद्र सिंह व मयूर आदि स्वयंसेवक मौजूद रहे।