Pratigya Yatra: सहारनपुर में प्रतिज्ञा यात्रा के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया कांग्रेस का संदेश
Pratigya Yatra in Saharanpur सहारनपुर में कांग्रेस ने प्रतिज्ञा यात्रा का आयोजन किया। इस दौरान महंगाई के खिलाफ लड़ाई और उत्तर प्रदेश को खुशहाल बनाने को लेकर की गई प्रतिज्ञा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। इसमें कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
सहारनपुर, जागरण संवाददाता। Pratigya Yatra in Saharanpur महंगाई के खिलाफ लड़ाई व उत्तर प्रदेश को खुशहाल बनाने को लेकर की गई प्रतिज्ञा को जन-जन तक पहुंचाने के क्रम में महानगर अध्य्क्ष वरुण शर्मा व पार्षद,जिला उपाध्यक्ष चन्द्रजीत सिंह निक्कू के नेतृत्व में प्रतिज्ञा यात्रा रहमानी चौक पहुंची। यूनुस सिद्दीकी के संयोजन में प्रतिज्ञा यात्रा 62 फुटा रोड की गली मोहल्ले में गयी। इस मौके पर पार्षद चन्द्रजीत सिंह निक्कू ने कहा कि जिस तरह आज अखिलेश ओवैसी को वोट कटुआ साबित कर रहे है। उसी तरह पूर्व में मुलायम सिंह यादव भी गुजरात जाकर वोट कटुआ राजनीति करते रहे है,2002 के गुजरात दंगों में मोदी की सरकार इसलिए ही बन पाई थी।
ऐसे किया बखान
समाजवादी पार्टी ने वोट कटुआ राजनीति की थी, प्रदेश सरकार की जुल्म ज्यादतियों पर प्रियंका गांधी,राहुल गांधी ही लड़ाई लड़ते रहे,उन्होंने कहा कि एनआरसी को हटाने की हिम्मत सिर्फ कांग्रेस में ही है,उन्होंने कोरोना काल मे शहर की रहनुमाई के जिम्मेदार नगर विधायक के घर मे बंद रहने पर भी सवाल उठाया। महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने छात्राओं को मोबाइल,स्कूटी,महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा,बिजली का बिल हाफ ओर किसानों का कर्जा माफ के बारे में बताया।
ये रहे शामिल
उन्होंने बताया कि महिलाओं को तीन सिलेंडर प्रतिवर्ष मुफ्त भी कांग्रेस की सरकार देगी। इस अवसर पर नीरज कपिल,गुलशेर ,राजा फरीद, ने भी विचार रखे। वहीं आरिश सिद्दीकी ने सभा का संचालन किया। यात्रा में एचएस शर्मा,सौरभ भारद्वाज,मंजीत सिंह कोका,अश्वनी शर्मा,सचिन छोटू प्रधान,राहुल सिंह,केशव गुप्ता,मोहित गोयल,शैंकी,एरिक आदि मौजूद रहे।