Move to Jagran APP

जनसंख्या नियंत्रण कानून : 160 शहरों की यात्रा कर चुका मेरठ का यह दंपती Meerut News

मेरठ का तलवार दंपती जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए देश के 160 से अधिक शहरों में पदयात्रा कर चुके हैं। उनका अगला पड़ाव जंतर मंतर दिल्ली होगा। जो यात्रा हरिद्वार से प्रारंभ होकर जंतर-मंतर तक पहुंचेगी। मेरठ में भी जन जागरण अभियान चलाया।

By Prem BhattEdited By: Published: Mon, 23 Nov 2020 11:00 AM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2020 11:00 AM (IST)
जनसंख्या नियंत्रण कानून : 160 शहरों की यात्रा कर चुका मेरठ का यह दंपती Meerut News
मेरठ का तलवार दंपती जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए मुहिम छेड़ चुका है।

मेरठ, जेएनएन। Population control law देश में दिनों दिन बढ़ती आबादी के कारण संसाधन तेजी से घटते जा रहे हैं। इस समस्या को भांपते हुए मेरठ के सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश तलवार व उनकी पत्नी दिशा तलवार ने रविवार को शहर के ओडियन सिनेमा से एक यात्रा पानीपत तक निकाली। रास्ते में जगह जगह जन जागरण अभियान चलाया। लोगों को पोस्ट कार्ड वितरित किये। जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कानून बनाए जाने की मांग वाला पीएम के नाम ज्ञापन बागपत डीएम को भी दिया।

loksabha election banner

इसके अलावा बागपत में उल्टी पदयात्रा के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। उसके बाद वह सोनीपत होते हुए पानीपत पहुंचे। पानीपत के सांसद से मुलाकात ना होने तलवार दंपत्ति ने बताया कि वह अब तक देश के 160 से अधिक शहरों में पदयात्रा कर चुके हैं। उनका अगला पड़ाव जंतर मंतर दिल्ली होगा। जो यात्रा

हरिद्वार से प्रारंभ होकर जंतर-मंतर तक पहुंचेगी। यात्रा से वापस आने पर शाम को मेरठ में भी जन जागरण अभियान चलाया। जनसंख्या वृद्धि के कुछ भयावह आंकडे बताते हुए जानकारी दी कि देश में रोजाना 61000 बच्चे पैदा होते हैं। ऐसे ने देश का भविष्य क्या होगा यह भी सोचने का विषय है। आजादी के वक्त आबादी 33 करोड़ थी और आज 135 करोड़ हो चुकी है, यानी आजादी के बाद देश में 100 करोड़ की आबादी बढ़ गई। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रधानमंत्री से उम्मीद है कि जनसंख्या पर वह कानून जरूर बनाएंगे। कानून बनने पर ही उनकी 25 वर्षों से निरंतर जनसंख्या वृद्धि पर सरकार का ध्यान खींचने की मुहिम सार्थक होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.