दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ेगी, प्रदूषण से राहत भी मिलेगी
दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए राहत की खबर है। आगे-आगे ठंड बढ़ने के साथ ही प्रदूषण से राहत मिलेगी। पीएम 2.5 स्तर की स्थिति भी सुधरी नजर आ रही है।
By Ashu SinghEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 04:11 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 04:11 PM (IST)
मेरठ, जेएनएन। प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंचने पर शहरवासियों का घर से निकलना दूभर हो गया था। हालात से निपटने के लिए दिल्ली-एनसीआर में निर्माण कार्यों पर शासन स्तर पर रोक लगा दी गई। बहरहाल, दो दिन से हो रही हल्की बूंदाबांदी से प्रदूषण के स्तर में गिरावट आने लगी है। गुरुवार को पीएम 2.5 100 के नीचे पहुंच गया, जिससे आने वाले दिनों में राहत मिलने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदूषण का स्तर कम होने के बाद ठंड बढ़ने की संभावना है।
सुधरी स्थिति
गुरुवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर पीएम 2.5 का स्तर मापा गया तो स्थिति सुधरी नजर आई। सुबह के समय चमकीली धूप निकलने से श्वास रोगियों को प्रदूषण से राहत मिली। दरअसल, कई दिनों से सुबह और शाम के वक्त धुंध छा रही थी, जिससे लोगों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। गुरुवार को अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
88 रहा कचहरी पुल पर पीएम 2.5
कुछ दिन पहले पीएम 2.5 का स्तर शहर में 300 के पार पहुंच गया था। गुरुवार दोपहर दो बजे के आसपास कचहरी पुल पर पीएम 2.5 का स्तर 88 रहा, जो कि शहर के सबसे व्यस्ततम चौराहों में शुमार है।
यह रहा पीएम 2.5 का स्तर

- शॉपरिक्स मॉल 97, दोपहर 12 बजे
- वेस्ट एंड रोड 92, दोपहर एक बजे
- सदर बाजार 90, दोपहर दो बजे
- कचहरी पुल 88, दोपहर 2.20 बजे
- बिजली बंबा बाईपास 105, शाम पांच बजे
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें