Move to Jagran APP

लोध समाज हमेशा भाजपा के साथ: राजबीर सिंह

मेरठ: भाजपा सांसद व राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के पुत्र राजबीर शुक्रवार दोपहर मेरठ पह

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Nov 2017 02:38 AM (IST)Updated: Sat, 18 Nov 2017 02:38 AM (IST)
लोध समाज हमेशा भाजपा के साथ: राजबीर सिंह
लोध समाज हमेशा भाजपा के साथ: राजबीर सिंह

मेरठ: भाजपा सांसद व राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के पुत्र राजबीर शुक्रवार दोपहर मेरठ पहुंचे। महापौर प्रत्याशी कार्यालय पर उन्होंने लोध समाज के लोगों के साथ मीटिंग की। उन्हें भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए कहा। भरोसा दिया कि कांता कर्दम जीतेंगी तो शहर की सूरत बदल जाएगी। केंद्र एवं राज्य में भाजपा सरकार है, ऐसे में पार्टी के सभी पार्षद जनता की सेवा कर पाएंगे। विकास के नाम पर अतिरिक्त बजट भी जारी हो सकता है। उन्होंने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी की प्रशंसा करते हुए कहा कि 2014 लोकसभा एवं 2017 विधानसभा चुनावों में उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई। वह लक्ष्मीकांत बाजपेयी के बुलाने पर मेरठ आए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.