गाड़ी में भरकर ले जा रहे थे गोमांस, पुलिस ने किया रुकने का इशारा तो जानिए क्या हुआ Meerut News
रविवार की सुबह दौराला पुलिस की दो गोतस्करों के साथ मुठभेड़ हो गई। मौके पर दिल्ली के नंबर की सफेद सेंट्रो कार से करीब तीन कुंतल गोमांस बरामद हुआ है।
मेरठ, जेएनएन। दौराला पुलिस की रविवार को दिन निकलते ही सरधना मार्ग पर सेंट्रो कार सवार गो तस्करों के साथ मुठभेड़ हो गई। तस्करों ने पुलिस पर फायर किया, इसके जवाब में पुलिस की फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में एक-एक गोली लगने से दोनों घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का हॉस्पिटल में उपचार कराया। मौके से दिल्ली के नंबर की सफेद सेंट्रो कार से करीब तीन कुंतल गोमांस बरामद हुआ है। पुलिस ने मांस को दबा दिया। दोनों गोतस्करों पर दौराला, सरधना और मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाने में गोतस्करी के मुकदमे भी दर्ज है।
कार को रुकने का इशारा किया तो बदमाश भागे
रविवार सुबह दौराला पुलिस सरधना रोड पर गश्त कर रही थी। इसी बीच सरधना से दौराला की ओर दिल्ली नंबर की आ रही सफेद सेंट्रो कार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। मगर, कार में सवार दो युवक कार से कूदकर जंगल में भागने निकले। पुलिस ने घेराबंदी कर की तो बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाशों को पैर में एक-एक गोली लगी। दौराला थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि कार में करीब तीन कुंतल मांस भरा हुआ था। पशु चिकित्सक को बुलाकर मांस चेक कराया गया, जिसमें वह गोमांस की पुष्टि हुई।
गो तस्करों की पहचान
उस्मान पुत्र सीनू निवासी नगला जावली थाना रतनपुरी मुजफ्फरनगर और दीनू उर्फ दिलशाद पुत्र सलीम गांव दद्दू थाना चरथावल जिला मुजफ्फरनगर है। उस्मान पर 6 केस है, जो दौराला, सरधना और मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाने में है, वही दीनू पर 5 केस है जिसमें दौराला और मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाने में दर्ज है। उस्मान शातिर किस्म का अपराधी है जो सरधना और रतनपुरी से भी वांछित चल रहा है।