Move to Jagran APP

मेरठ में बिना मास्क वालों के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान Meerut News

करोना के बढ़ते मामलों के बीच पुलिस सख्त हो गई है। शुक्रवार को शहर के सभी थाना क्षेत्रों में मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान धड़ाधड़ चालान काटे गए। साथ ही लोगों को जागरूक भी किया गया।

By Taruna TayalEdited By: Published: Fri, 04 Dec 2020 04:28 PM (IST)Updated: Fri, 04 Dec 2020 04:28 PM (IST)
मेरठ में बिना मास्क वालों के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान Meerut News
मेरठ में मास्‍क न पहनने वालों के खि‍लाफ पुलिस अभियान।

मेरठ, जेएनएन। करोना के बढ़ते मामलों के बीच पुलिस सख्त हो गई है। शुक्रवार को शहर के सभी थाना क्षेत्रों में मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान धड़ाधड़ चालान काटे गए। साथ ही लोगों को जागरूक भी किया गया। शुक्रवार सुबह 10 बजे से पुलिस ने अभियान चलाना शुरु कर दिया था। शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों, सड़कों पर पुलिसकर्मी मास्क नहीं पहनने वालों के चालान काट रहे थे। दिल्ली रोड, हापुड़ रोड और गढ़ रोड पर पुलिस के अभियान को देखकर लोग सतर्क हो गए। इस दौरान जो लोग बिना मास्क के घूम रहे थे, उन्होंने मास्क लगाने शुरू कर दिए। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि मास्क में पहनने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा। शुक्रवार दोपहर एक बजे तक 280 लोगों के चालान काटे जा चुके थे। रात आठ बजे तक अभियान चलेगा। इसमें किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी। 

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.