Move to Jagran APP

शब्द भी मौन से हो गए..हे अटल तुम कहां खो गए

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में रविवार को सभी विधानसभा क्षेत्र में कवि सम्मेलन हुआ।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 09:00 AM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 09:00 AM (IST)
शब्द भी मौन से हो गए..हे अटल तुम कहां खो गए
शब्द भी मौन से हो गए..हे अटल तुम कहां खो गए

जासं, मेरठ : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में रविवार को सभी विधानसभा क्षेत्रों में काव्यसंध्या आयोजित की गई। देर रात तक बही काव्यधारा के बहाने भाजपा के दिवंगत नेता एवं कवि को याद किया गया।

loksabha election banner

नगर विस क्षेत्र के अंतर्गत ईस्माइल डिग्री कॉलेज में आयोजित काव्यांजलि से पहले अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के समक्ष पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, करुणेशनंदन गर्ग एवं सुरेश जैन ऋतुराज ने दीप प्रज्ज्वलन किया। सबसे पहले अटल द्वारा किए गए काव्य पाठ का वीडियो कैसेट प्रदर्शित किया गया। कवि संजीव त्यागी ने 'उम्मीदों को बांधा जिसने देश का ऊंचा मान किया, है उदार लोकप्रिय ऐसा विपक्ष ने भी सम्मान किया' कहते हुए लोगों की वाहवाही बटोरी। संचालक सुमनेश सुमन एवं बुलंदशहर से आए अरुण सिसौदिया ने काव्यपाठ से समां बांध दिया। विनोद खटीक, नरेंद्र उपाध्याय, विवेक वाजपयी, रेनू जोगी, गौरव व चिराग समेत कई अन्य शामिल हुए। कैंट विस के कार्यक्रम का आगाज विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने अटल की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया। तुषा शर्मा, सुमनेश सुमन, कोमल रस्तोगी व वीरेश त्यागी समेत कई ने मंच से काव्यपाठ के जरिए पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया। कोमल विवेक ने 'शब्द भी मौन से हो गए..हे अटल तुम कहां खो गए और अंतिम पंक्ति में हे अटल तुम अमर हो गए..शब्द फिर से मुखर हो गए' सुनाकर लोगों को भावुक कर दिया। इससे पहले नीता गुप्ता ने सरस्वती वंदना की। संजीव गुप्ता, अंकित सिंहल, अनिल अग्रवाल, ओपी सिंह, अमित शर्मा, संजय त्रिपाठी और नीरज मित्तल समेत कई अन्य शामिल हुए। उधर, दक्षिण विस क्षेत्र का आयोजन रंगोली मंडप में किया गया। विधायक डा. सोमेंद्र तोमर, जयकरण गुप्ता व अन्य ने अटल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कवियों में सुदेश यादव दिव्य व डा. प्रतीक गुप्ता ने रचनाओं के माध्यम से पूर्व प्रधानमंत्री का संदेश दिया। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने अटल सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं के बारे में बताया। डा. चरण सिंह लिसाड़ी, मंडल अध्यक्ष संजीव शर्मा, सुरेंद्र भड़ाना, राजीव गोयल, जगपाल बौद्ध, ममता त्यागी, अनिल शर्मा, पूनम शर्मा समेत कई अन्य रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.