Move to Jagran APP

PM Kisan: छठी किश्त आते ही आधे हो गए प्रधानमंत्री सम्मान निधि के लाभार्थी, अधिकारियों ने बताया कारण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना की शुरूआत की थी। लेकिन किश्त दर किश्त बढ़ते हुए लाभार्थी किसानों की संख्या पहले से आधी रह गई है। मेरठ में लाभार्थियों की संख्‍या और कम हो गई है।

By Himanshu DiwediEdited By: Published: Mon, 28 Dec 2020 08:27 PM (IST)Updated: Mon, 28 Dec 2020 08:27 PM (IST)
PM Kisan: छठी किश्त आते ही आधे हो गए प्रधानमंत्री सम्मान निधि के लाभार्थी, अधिकारियों ने बताया कारण
मेरठ में छठी किश्त आते ही आधे हो गए प्रधानमंत्री सम्मान निधि के लाभार्थी

मेरठ, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना की शुरूआत की थी। लेकिन किश्त दर किश्त बढ़ते हुए लाभार्थी किसानों की संख्या पहले से आधी रह गई है। मेरठ में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की पहली किश्त 184591 किसानों के खाते में ट्रांसफर की गई थी, जो छठी किश्त आते-आते केवल 85371 ही रह गई है। हाल ही में 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सातवीं किश्त जारी की थी। मेरठ में सातवीं किश्त के लाभार्थी किसानों की संख्या सोमवार तक पोर्टल पर जारी नहीं की गई है।

loksabha election banner

शेष किसान जो लाभान्वित नहीं हुए

मेरठ कृषि विभाग के उप कृषि निदेशक ब्रजेश चंद्रा ने बताया कि मेरठ जिले में 35521 किसान ऐसे पाए गए हैं। जिनमें करीब 15 हजार के आधार कार्ड गलत है। 5 हजार किसानों के नाम मिलान नहीं हो रहे हैं और 15 हजार किसानों की किश्त कागजातों में त्रुटि मिलने के कारण रोक दी गई है।

प्रधानमंत्री सम्मान निधि से जुड़े                                                     आंकड़े

योजना के लिए चिन्हांकित पात्र किसानों की संख्या         -                  220112

प्रथम किश्त पाने वाले किसान                                      -                 184591

द्वितीय किश्त पाने वाले किसान                                   -                 173197

तृतीय किश्त पाने वाले किसान                                      -                  163432

चतुर्थ किश्त पाने वाले किसान                                       -                  138545

पंचम किश्त पाने वाले किसान                                       -                   121861

छठी किश्त पाने वाले किसान                                         -                      85371

यह भी पढ़ें:- आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान घायल मेरठ के अनिल तोमर शहीद, परिजनों में मचा कोहराम https://www.jagran.com/uttar-pradesh/meerut-city-martyr-in-anil-of-meerut-terrorist-attack-which-injured-in-terror-attack-in-pulmawa-two-day-ago-21213882.html


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.