यात्रीगण ध्यान दें... मेरठ, सहारनपुर व मुजफ्फरनर से होकर देहरादून जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस आज है रद्द
दिल्ली से देहरादून जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस आज रद्द है। सूचना स्टेशन अधीक्षक ने दी है। स्टेशन अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि अप और डाउन में निरस्त रहेगी। बताया कि इस ट्रेन को 23 दिसंबर को भी निरस्त किया जाएगा। यह मेरठ सहारनपुर व मुजफ्फरनगर से होकर जाती है।
मेरठ, जेएनएन। दिल्ली से देहरादून जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस को निरस्त किया गया है। इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक ने दी है। स्टेशन अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि अप और डाउन में निरस्त रहेगी। अधीक्षक ने बताया कि इस ट्रेन को 23 दिसंबर को भी निरस्त किया जाएगा। बता दें कि यह ट्रेन मेरठ, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर से होकर गुजरती है।
देवबंद से सहारनपुर के बीच रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण के कार्य का परीक्षण कार्य जोरों पर चल रहा है। कार्य को लेकर रूट व्यस्त होने के कारण ट्रेन को रोक दिया गया है। दिल्ली से देहरादून के बीच शताब्दी एक्सप्रेस 02017/02018 का संचालन किया जाता है। यह एक सुपरफास्ट ट्रेन है, जो हफ्ते में सात दिन चलता है। नई दिल्ली से सुबह 6:45 से चलकर दोपहरर 12:50 तक देहरादून पहुंचती है। फिर देहरादून से शाम 16:55 से चलकर 22:50 तक नई दिल्ली पहुंचती है।
मेरठ से होकर जाती है ट्रेन
देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस प्रतिदिन नई दिल्ली से चलकर गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हरिद्वार को होते हुए देहरादून जाती है। फिर इसी रूट से होकर वापस आती है। इसका कुल आठ जगहों पर स्टॉपेज है। इस रूट पर हजारों की संख्या में हर रोज यात्री सफर करते हैं। हालाकि कोरोना काल में इस संख्या में काफी प्रभाव हुआ है।
सहारनपुर में हो रहा दोहरीकरण का कार्य
रेल यात्रा को और सुगम बनाने के लिए सहारनपुर और देवबंद के बीच ट्रैैक दोहरीकरण का कार्य चल रहा है। इसकारण आए दिन कई ट्रेनों का या तो रूट डायवर्जन किया जाता है या फिर रद्द कर दिया जाता है। अधिकारी बताते हैं कि इस कार्य को जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। काम अपने प्रगति पर है।