वाहन ने मारी टक्कर, फिर... आधा दर्जन से अधिक वाहन उपर से गुजरे, पाषर्द के भतीजे की दर्दनाक मौत Meerut News
दौराला के हाईवे पर देर रात अप्पू ग्रीन कालोनी के सामने सड़क पार करने के दौरान गाड़ी की टक्कर से प्राइवेट कंपनी के इंजीनियर व पूर्व पार्षद के भतीजे की दर्दनाक मौत हो गई। इसी बीच लगभग आधा दर्जन से अधिक वाहन शव के उपर से गुजरे।
मेरठ, जेएनएन। दौराला के हाईवे पर देर रात अप्पू ग्रीन कालोनी के सामने सड़क पार करने के दौरान गाड़ी की टक्कर से प्राइवेट कंपनी के इंजीनियर की दर्दनाक मौत हो गई। इसी बीच लगभग आधा दर्जन से अधिक वाहन शव के उपर से गुजरे। वाहनों शव के उपर से गुजरने से शव सड़क पर क्षिप्त-विक्षिप्त हो गया। मृतक युवक पूर्व पार्षद का भतीजा है।
मेथना गांव निवासी अभय उर्फ टिंकल पुत्र आनंद एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर था। यह कंपनी उत्तर प्रदेश और दिल्ली पुलिस की भर्ती में टेक्निकल काम देखती है। कई महीनों से अभय दौराला के हाईवे पर टोल प्लाजा के पास स्थित अप्पू ग्रीन कॉलोनी में रह रहा था। अभय की चाची पूर्व पार्षद उषा राणा पत्नी महेश राणा पल्लवपुरम फेज-2 में रहती है। परिजनों के मुताबिक अभय रविवार को किसी काम से टैक्सी की गाड़ी से बिजनौर गया था। रात करीब 12:30 बजे वापस घर आ रहा था।
हाईवे पर काहना ग्रीन कॉलोनी के सामने टैक्सी से उतार गया। उसके बाद वह हाईवे को पार कर अप्पू ग्रीन कॉलोनी में जाने लगा। डिवाइडर के पास पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने अभय को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। उसके बाद आधा दर्जन से अधिक वाहनो ने शव को रौंद दिया। सूचना पर दौराला पुलिस और टोल कर्मचारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल को देखकर सबके होश उड़ गए। करीब आधा किलोमीटर तक खून और मास वाहनों के पहियों से सड़क पर चिपका हुआ था।
आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज से पुलिस ने उसकी शिनाख्त थी। जिसके बाद परिजनों को सूचना दी। परिवार में सूचना मिलने पर कोहराम मच गया। नाते रिश्तेदार, ग्रामीण और पल्लपुरम से पूर्व पार्षद चाची, चाचा मौके पर पहुंचे। दर्दनाक सड़क हादसे को देख सभी की रूह कांप गई। पुलिस ने सड़क से मांस के समेट कर बोरे में भरवा कर मोर्चरी पहुंचाया। इंस्पेक्टर दौराला किरन पाल सिंह का कहना है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की सड़क हादसे में मौत हुई है। कई वाहनों ने शव को रौंद दिया है।
दो हफ्ते पूर्व हुई थी रिंग सेरिमनी, दस दिन बाद होनी थी शादी
पल्लवपुरम के दुल्हेड़ा गांव प्रधान पति बबलू चौहान ने बताया कि अभय उर्फ टिंकल की दुल्हेड़ा निवासी युवती से दो हफ्ते पूर्वरिंग सेरेमनी कर रिश्ता तय हो गया था। दस दिन बाद शादी होनी थी। शादी की तैयारियां दोनों परिवार कर रहे थे। युवती लहंगा और अन्य सामान अपनी पसंद से खरीद रही थी। हादसे की सूचना के बाद युवती भी सदमे में है। जिसका परिवार और पड़ोसी महिला ढांढस बांध रही हैं।