Move to Jagran APP

‘पद्मश्री’ वैज्ञानिक ने बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान का किया भ्रमण Meerut News

पद्मश्री पुरूस्कार से सम्मानित डा. वीपी सिंह ने मोदीपुरम स्थित बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान का भ्रमण किया। बीईडीएफ फार्म में बासमती धान की विभिन्न प्रजातियों के बारे में दी जानकारी। भ्रमण के बाद पद्मश्री दिल्ली को रवाना हो गए।

By Taruna TayalEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 01:34 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 01:34 PM (IST)
‘पद्मश्री’ वैज्ञानिक ने बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान का किया भ्रमण Meerut News
‘पद्मश्री’ वैज्ञानिक ने बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान का किया भ्रमण।

मेरठ, जेएनएन। नई दिल्ली से आइएआरआइ के पूर्व प्रधान वैज्ञानिक व पद्मश्री पुरूस्कार से सम्मानित डा. वीपी सिंह ने मोदीपुरम स्थित बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान का भ्रमण किया। पद्मश्री ने अपने भ्रमण के दौरान संस्थान प्रभारी और उनकी टीम को बासमती धान की विभिन्न प्रजातियों के रखरखा और उनके बारे में बारीकी से जानकारी दी। भ्रमण के बाद पद्मश्री दिल्ली को रवाना हो गए।

prime article banner

मोदीपुरम स्थित बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान (बीईडीएफ) में नई दिल्ली में आइएआरआइ के पूर्व प्रधान वैज्ञानिक पद्मश्री डा. वीपी सिंह के पहुंचने पर प्रतिष्ठान के प्रधान वैज्ञानिक डा. रितेश शर्मा ने अपनी टीम के साथ उन्हें बुकें भेंट कर स्वागत किया। 50 से अधिक एकड़ में तैयार बासमती धान के खेतों का भ्रमण किया गया। प्रधान वैज्ञानिक को पद्मश्री ने बासमती धान की गुणावत्ता और उसके बीज के रखरखाव, बासमती धान के अच्छे बीज तैयार करने के लिए किन-किन बातों का ध्यान रखने, कितने समय में कितना पानी देना चाहिए, कीड़ों से फसल के बचाव करने के बारे में जानकारी दी। पद्मश्री ने प्रतिष्ठान की टीम को बासमती धान बीज की गुणवत्ता में और बढ़ोत्तरी कैसे की जा सकती है, इसके बारे में बताया। पद्मश्री ने फार्म में मौजूद धान की वीडियो ग्राफी भी कराई। डा. रितेश शर्मा ने बताया कि देश में अन्य बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान में पहुंचकर पद्मश्री अपने अनुभव को साझा कर रहे हैं, ताकि केंद्र सरकार के प्रतिष्ठान देश के किसानों को अच्छे बीज और उन्नत फसल की तकनीक के बारे में जानकारी दे सकें। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.