Move to Jagran APP

करनावल व सरूरपुर में भाजपा प्रत्याशी का विरोध..नारेबाजी भी की

कस्बा करनावल व सरूरपुर में शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी मनिदरपाल सिंह जनसंपर्क को गए थे। इसी बीच राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने विरोध कर नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया। इस दौरान काफी देर तक हंगामे की स्थिति रही।

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Jan 2022 06:15 AM (IST)Updated: Sat, 29 Jan 2022 06:15 AM (IST)
करनावल व सरूरपुर में भाजपा प्रत्याशी का विरोध..नारेबाजी भी की
करनावल व सरूरपुर में भाजपा प्रत्याशी का विरोध..नारेबाजी भी की

मेरठ, जेएनएन। कस्बा करनावल व सरूरपुर में शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी मनिदरपाल सिंह जनसंपर्क को गए थे। इसी बीच राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने विरोध कर नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया। इस दौरान काफी देर तक हंगामे की स्थिति रही।

loksabha election banner

सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के करनावल कस्बे में बंगला वाला शिव मंदिर के पास रालोद कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी के झंडे लेकर विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। हालांकि, कुछ लोगों ने समझाने का भी प्रयास किया, लेकिन दोनों पार्टी के लोग आमने-सामने आ गए। उसी दौरान पुलिस पहुंच गई। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी गांव से चले गए। कुछ देर बाद भाजपा प्रत्याशी के विरोध का वीडियो भी वायरल हो गया। वहीं, सरूरपुर में भी रालोद के झंडे लिए लोगों ने मनिंदरपाल का विरोध किया।

दीवार पर लिखा-यहां भाजपा का आना मना है : सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के छुर गांव में गुरुवार देर रात अज्ञात लोगों ने भाजपा कार्यकर्ता के घेर की दीवार व कुछ दुकानों की दीवारों पर भाजपा विरोधी नारे लिख दिए। भाजपा कार्यकर्ता को इसकी जानकारी शुक्रवार सुबह हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी कार्यकर्ता की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। यह वही गांव है जहां पिछले दिनों भाजपा उम्मीदवार मनिदरपाल के काफिले पर पथराव कर पांच वाहनों में तोड़फोड़ कर दी गई थी। छुर गांव निवासी बलजोर सिंह ने बताया कि वे लंबे समय से भाजपा कार्यकर्ता हैं। जब वे अपने घेर में पहुंचे तो पाया कि दीवारों पर भाजपा विरोधी नारे लिखे हैं। इसमें अज्ञात लोगों ने उनके हवाले से लिखा है कि 'मुझे माफ करें। भाजपा वालों का आना मना है'। सूचना पर पुलिस पहुंची और पूछताछ कर चली गई। बलजोर सिंह ने बताया कि उनकी गांव में किसी से रंजिश भी नहीं है। वहीं, कुछ लोगों ने नारों को दीवार से मिटा दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.