Move to Jagran APP

31 जनवरी तक शीतलहर से राहत नहीं

ठंड और शीतलहर का दौर जारी है। गुरुवार को सुबह कोहरा रहा। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। सूर्यदेव ने बादलों से पार पाने की कोशिश की लेकिन कुछ देर के लिए ही हल्की धूप दिखाई पड़ी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 Jan 2021 05:20 AM (IST)Updated: Fri, 29 Jan 2021 05:20 AM (IST)
31 जनवरी तक शीतलहर से राहत नहीं
31 जनवरी तक शीतलहर से राहत नहीं

मेरठ, जेएनएन। ठंड और शीतलहर का दौर जारी है। गुरुवार को सुबह कोहरा रहा। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। सूर्यदेव ने बादलों से पार पाने की कोशिश की, लेकिन कुछ देर के लिए ही हल्की धूप दिखाई पड़ी। दिनभर आसमान में बादलों का डेरा जमा रहा। धूप न निकलने और बादल छाए रहने से दिन का तापमान गिर गया। न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री दर्ज किया गया। अगले दो-तीन दिनों तक शीतलहर से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। एक फरवरी से मौसम में बदलाव की संभावना है।

prime article banner

सुबह कोहरे के कारण दृश्यता पांच मीटर से भी कम रही। इस कारण वाहन सवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। धूप न खिलने से दिन का तापमान गिर गया। मौसम विज्ञानियों ने अगले दो से तीन दिनों में शीतलहर जारी रहने की आशंका जताई है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के विज्ञानी डा. एन. सुभाष ने बताया कि अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री था। शीतलहर जारी रहेगी। अगले दो-तीन दिनों में मौसम में अधिक बदलाव के आसार नहीं हैं।

पूर्व महानगर अध्यक्ष कृष्णगोपाल पंचतत्व में विलीन

भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष कृष्णगोपाल का गुरुवार को गढ़मुक्तेश्वर में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी एवं पूर्व विधायक अमित अग्रवाल ने पार्थिव शरीर को कंधा दिया। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई शवयात्रा में एमएलसी अश्विनी त्यागी, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, पूर्व विधायक रवींद्र भड़ाना, सपा नेता चैतन्यदेव स्वामी व बड़ी संख्या में आम लोग भी शामिल हुए।

पूर्व विधायक अमित अग्रवाल ने बताया कि उनका व कृष्णगोपाल का साथ 1962 से था। 1990 से 1993 तक दोनों साथ-साथ महानगर महामंत्री थे। अमित ने उन्हें संगठन का महारथी बताया। छत्ता अली राज शहर सराफा में जन्मे कृष्णगोपाल राजनाथ सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल में मेरठ महानगर के अध्यक्ष थे। वो अपने मामा के पुत्रों के साथ शिवशक्ति नगर, ब्रह्मापुरी में रहते थे। वो शहर विस के सहसंयोजक और संयोजक रहे। लोकसभा चुनावों में मेरठ महानगर के संयोजक रहे। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नजदीकी रहे। डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी, सत्यप्रकाश अग्रवाल समेत कई अन्य दिग्गजों के राजनीतिक करियर में उनका अहम योगदान था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.