पुलिस पर नहीं कोई दबाव, होगा चौंकाने वाला राजफाश : एसएसपी
भाजपा विधायक संगीत सोम के आवास पर ग्रेनेड से हुए हमले के मामले में पुलिस पर कोई राजनीतिक या आधिकारिक दबाव नहीं है।
By Ashu SinghEdited By: Published: Mon, 01 Oct 2018 01:23 PM (IST)Updated: Mon, 01 Oct 2018 01:26 PM (IST)
मेरठ (जेएनएन)। भाजपा विधायक संगीत सोम के आवास पर ग्रेनेड से हुए हमले के मामले में पुलिस पर कोई राजनीतिक या आधिकारिक दबाव नहीं है। पुलिस पारदर्शिता से जांच कर रही है। रविवार को दैनिक जागरण के प्रश्न पहर कार्यक्रम में एसएसपी अखिलेश कुमार ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही राजफाश होगा और वह चौंकाने वाला होगा।
ग्रेनेड फेंका था
गौरतलब है कि गत 27 सितंबर की रात कैंट एरिया में आरए लाइन्स स्थित भाजपा विधायक संगीत सोम के आवास पर ताबड़तोड़ फायङ्क्षरग हुई थी। साथ ही हैंड ग्रेनेड भी फेंका गया था। हालांकि, इसमें किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ था। मामले की जांच में क्राइम ब्रांच व एसटीएफ के अलावा पुलिस की पांच टीमें लगाई गई थीं। मेरठ के अलावा गाजियाबाद व आगरा से एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर घंटों पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए थे।
शूटर के करीब है पुलिस
एसएसपी ने बताया कि पुलिस विधायक के घर गोलियां चलाने वाले शूटर के करीब पहुंच चुकी है। घटना में शामिल कुछ अन्य संदिग्ध भी रडार पर आ गए हैं। अहम सुरागों के आधार पर जल्द राजफाश कर दिया जाएगा। कहा कि चाहे किसी भी जांच एजेंसी का सहारा लेना पड़े, राजफाश पूरी पारदर्शिता के साथ होगा।
पहले मामलों में साक्ष्य नहीं मिले होंगे
एसएसपी ने कहा कि एएसपी क्राइम सतपाल आंतिल के नेतृत्व में पारदर्शिता से जांच की जा रही है। संगीत सोम पर इससे पूर्व में हुए हमले का राज न खुलने के सवाल पर कहा कि पुलिस को साक्ष्य नहीं मिल पाए होंगे लेकिन, इस घटना में पुलिस के हाथ पर्याप्त सबूत लग चुके हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें