Move to Jagran APP

मेरठ में राम मंदिर निधि समर्पण अभियान: राष्ट्रीय अस्मिता और गौरव का प्रतीक होगा श्री राम मंदिर

Nidhi Samarpan Campaign in Meerut भगवान राम का संपूर्ण जीवन यज्ञमय था। आर्य समाज थापर नगर में रविवार को भगवान श्री राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों को चेक सौंपा गया।

By Taruna TayalEdited By: Published: Sun, 31 Jan 2021 04:23 PM (IST)Updated: Sun, 31 Jan 2021 04:23 PM (IST)
मेरठ में राम मंदिर निधि समर्पण अभियान: राष्ट्रीय अस्मिता और गौरव का प्रतीक होगा श्री राम मंदिर
मेरठ में राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान।

मेरठ, जेएनएन। आर्य समाज थापर नगर में रविवार को भगवान श्री राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों को चेक सौंपा गया। आर्य समाज थापर नगर के प्रधान राजेश सेठी ने कहा वैदिक धर्म एवं संस्कृति के आधार स्तम्भ मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम में जन-जन की आस्था एवं श्रद्धा है।

loksabha election banner

भगवान राम का संपूर्ण जीवन यज्ञमय था। वह साक्षात धर्म की प्रतिमूर्ति थे इसलिए उन्होंने कभी वेद पथ से हटकर आचारण नहीं किया। ऐसे महामानव का स्मारक आने वाली संतति एवं संपूर्ण विश्व को प्ररेणा देता रहेगा।वह मात्र मंदिर नहीं अपितु राष्ट्रीय अस्मिता एवं गौरव का प्रतीक होगा। जहां से वेदज्ञान,यज्ञ, एवं मर्यादा की प्ररेणा सदैव प्राप्त होती रहेगी। 51 सौ रुपये का चेक संघ के प्रांत सर कार्यवाह फूलसिंह एवं राज कुमार डुंगर विश्व हिन्दू परिषद को सौंपते हुए व्यक्त किए।

फूलसिंह ने कहा कि 500 वर्ष के लंबे संघर्ष एवं अनेक लोगों कर बलिदानों के पश्चात यह सुअवसर प्राप्त हुआ है। राम सबके आराध्य देव हैं,सबके सहयोग से यह प्रकल्प पूर्ण होगा। यह हमारे राष्ट्रीय स्मारक के रूप में हमारे गौरव को बढायेगा। राजकुमार डुंगर ने कहा कि राम मंदिर निर्माण में सब का सहयोग प्रत्येक व्यक्ति की भगवान राम के प्रति श्रद्धा एवं समर्पण का प्रतीक है। कार्यक्रम में मनीष शर्मा,भानु बत्रा, सुभाष मल्होत्रा, आनन्द वर्धन झा, आशीष सेठी, प्रीति सेठी, कैलाश सोनी, विकास शर्मा, शुभम्, श्रय, राजीव सोनी, विक्रम सोंधी, मनोहर गुरनानी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.