नौचंदी : आंधी-बारिश में उड़ी नौचंदी मेले की रौनक
मंगलवार आधी रात के बाद आई आंधी बारिश से नौचंदी मेले की रौनक उड़ी-सी नजर आई। जगह-जगह पोस्टर फटे हुए थे और कई दुकानों की टीनें उखड़ गई। आंधी में टेंट और फ्लेक्स उड़कर झूलों में फंस गए। कई हिडोले भी गिर गए।
मेरठ। मंगलवार आधी रात के बाद आई आंधी बारिश से नौचंदी मेले की रौनक उड़ी-सी नजर आई। जगह-जगह पोस्टर फटे हुए थे और कई दुकानों की टीनें उखड़ गई। आंधी में टेंट और फ्लेक्स उड़कर झूलों में फंस गए। कई हिडोले भी गिर गए। अगर झूले चल रहे होते तो गंभीर हादसा हो सकता था।
दिन में भीषण गर्मी और शाम होते बढ़ी उमस से मंगलवार को जनपद में उच्च तीव्रता का कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो गया था। शाम के समय हवाएं पूरी तरह शांत थीं। रात एक बजे अचानक तेज आंधी चली। शहर के बड़े भाग की बिजली गुल हो गई। नौचंदी मेले में आंधी आते ही सन्नाटा पसर गया। झूले बंद कर दिए गए। 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार की तेज आंधी से दुकानदारों द्वारा लगाए गए प्रचार के स्टाल उड़ गए। होर्डिग में लगे फ्लैक्स फट गए और पोस्टर तो झूलों में अटक गए। ऊंचाई वाले झूलों में लगे हिडोले भी तेज आंधी में गिर गए। हालांकि दुकानदारों ने किसी बड़े नुकसान से इंकार किया है। लेकिन सुबह के समय टेंट और लोहे की टीन उड़ कर इधर-उधर पड़ी थीं। इसके बाद पड़ी तेज बौछारों से जगह-जगह कीचड़ हो गया। दोपहर में मिट्टी और सुर्खी डालकर कीचड़ को पाटा गया। नौचंदी मेला : संस्कार भारती के कार्यक्रम में बच्चों ने शानदार प्रस्तुति कला एवं साहित्य को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती मेरठ महानगर इकाई द्वारा भारत के रंग लोक कला उत्सव का आयोजन नौचंदी मेला स्थित पटेल मंडप में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्जवलन से किया। मुख्य वक्ता डॉ. सुबोध कुमार गुप्ता सह क्षेत्रिय ्रमुख संस्कार भारती मेरठ प्रांत ने कहा कि भारतीय जन मानस के लिए मेलों का भारतीय सांस्कृतिक एकता, देश के आथिक विकास, भारतीय सांस्कृतिक के सापेक्ष संगीत कला के माध्यम से स्वस्थ मनोरंजन करना ही संस्कार भारती का उद्देश्य है। विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता मुखिया गुर्जर रहे। इस मौके पर विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चों ने लोक नृत्यों की शानदार प्रस्तुति दी। प्रतिभागी कलाकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान रंजना गौड़, मनोज शर्मा, विकास शर्मा, अनुराग कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप