Move to Jagran APP

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा, 2022 ही नहीं, 2024 भी हमारा लक्ष्य

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि हमारा लक्ष्य 2022 के साथ-साथ 2024 भी है। हम लोग लंबे समय के लिए मैदान में हैं। कहा कि दोस्ती या संबंध तब तक नहीं होते जब तक कि ठोस ना हो जाएं।

By Taruna TayalEdited By: Published: Wed, 08 Dec 2021 11:41 PM (IST)Updated: Wed, 08 Dec 2021 11:41 PM (IST)
आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा, 2022 ही नहीं, 2024 भी हमारा लक्ष्य
आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद।

सहारनपुर, जेएनएन। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि हमारा लक्ष्य 2022 के साथ-साथ 2024 भी है। हम लोग लंबे समय के लिए मैदान में हैं। कहा कि पिछले साढ़े चार साल में इस सरकार ने कुछ नहीं किया। दोबारा से चुनाव को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा जाने वाली है इसलिए वह सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है।

loksabha election banner

मीडिया को बयान जारी कर चंद्रशेखर ने सपा से दोस्ती पर कहा कि दोस्ती या संबंध तब तक नहीं होते जब तक कि ठोस ना हो जाएं। उनकी पार्टी हर सीट पर तैयारी करा रही हैं। गठबंधन होता है तो उन सभी सीटों पर गठबंधन को फायदा होगा। उत्तर प्रदेश में दलित मुस्लिम ओबीसी की संख्या सर्वाधिक है। संख्या बल अधिक होने के कारण उनके पास कार्यकर्ता सबसे ज्यादा है। चुनाव में ईमानदार व परिवर्तन चाहने वाले कार्यकर्ताओं को मौका देंगे।

कहा कि कानून व्यवस्था के नाम पर मजाक हो रहा है। रोज दलितों पिछड़ों मुसलमानों की हत्या हो रही है। किसानों को फसल के दाम नहीं मिल रहे हैं। इस सरकार को सत्ता से बेदखल करना प्रदेश की जनता की जिम्मेदारी है। हाईकोर्ट बेंच की मांग आज तक पूरी नहीं की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.